[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जब महिला ने सीना काटकर राजा के सामने रखा:क्योंकि कपड़े से ढकने पर लगता था टैक्स; जयपुर में मॉडल्स ने अनोखी थीम पर किया शो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जब महिला ने सीना काटकर राजा के सामने रखा:क्योंकि कपड़े से ढकने पर लगता था टैक्स; जयपुर में मॉडल्स ने अनोखी थीम पर किया शो

जब महिला ने सीना काटकर राजा के सामने रखा:क्योंकि कपड़े से ढकने पर लगता था टैक्स; जयपुर में मॉडल्स ने अनोखी थीम पर किया शो

जयपुर : जयपुर में मंगलवार रात ऐसा अनोखा फैशन शो हुआ, जिसे देख सभी हैरान रह गए। इसमें एक फैशन डिजाइनर मैथिली एस. इत्तमन ने अपने कलेक्शन में केरल की लोक कथाओं से नांगेली की कहानी दिखाई।

इस कलेक्शन उस दौर को बयां करता है, जब केरल में राजा गरीब महिलाओं पर अपने प्राइवेट पार्ट (ब्रेस्ट) को ढकने पर कर (टैक्स) लगाते थे। उस समय नांगेली नाम की महिला ने इस कर को देने से मना कर दिया। तब राजा ने आदेश दिया था कि अभी कपड़े उतारो या भुगतान करो। इस पर एक नांगेली महिला ने दरांती से अपने सीने को काट लिया था। उन्हें यह कहते हुए पेश किया कि यह लो अपना कर। नांगेली की मृत्यु हो गई थी। इस संवेदनशील मुद्दे को मॉडल्स ने संजीदगी के साथ प्रस्तुत किया। इस कलेक्शन को यहां सबसे ज्यादा तालियां मिली।

कलेक्शन में केरल की लोक कथाओं से नांगेली की कहानी दिखाई।
कलेक्शन में केरल की लोक कथाओं से नांगेली की कहानी दिखाई।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को स्टूडेंट्स ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटाेरी। मणिपाल यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन विभाग ने एनुअल शो में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को संवेदनशील तरीके से पेश किया।

मेघवाल समाज के कल्चर को किया प्रस्तुत

ऐश्वर्या शर्मा ने मेघवाल समाज के कलेक्शन को प्रस्तुत किया है। इस संग्रह में सुंदर हाथ की कढ़ाई और बुने हुए कपड़ों के साथ मेघवाल समुदाय की विशिष्ट शैली काे सामने लाया गया। इसमें बीकानेर और पूगल से प्रेरित आधुनिक विचारों के साथ क्लासिक राजस्थानी लुक का मिश्रण नजर आया। रंग और पैटर्न में बीकानेर की संस्कृति और रेगिस्तानी को दिखाया। पुगल कुश्ती की ताकत और सुंदरता को दिखाया।

डिजाइनर थिली एस. इत्तमन ने केरल की लो कथाओं के जरिए महिला की पीड़ा दिखाई।
डिजाइनर थिली एस. इत्तमन ने केरल की लो कथाओं के जरिए महिला की पीड़ा दिखाई।
नांगेली थीम ने जमकर तालियां बटोरी।
नांगेली थीम ने जमकर तालियां बटोरी।

चक्र औरास कलेक्शन ने बटोरी तालियां
वंशिका ने औरास की रहस्यमय अवधारणा से प्रेरित होकर अपना ‘चक्र औरास’ कलेक्शन पेश किया। यह संग्रह व्यक्तियों के आसपास की अद्वितीय ऊर्जा को दर्शाता है। चक्रों को अपने केंद्रीय विषय के रूप में उपयोग करता है। एक-एक डिजाइन इन ऊर्जा केंद्रों के आध्यात्मिक सार को दर्शाता है।

भूत की थीम पर भीकपड़े शोकेस किए गए।
भूत की थीम पर भीकपड़े शोकेस किए गए।
मॉडल्स ने राजपूती ड्रेसेज के कलेक्शन को भी शोकेस किया गया।
मॉडल्स ने राजपूती ड्रेसेज के कलेक्शन को भी शोकेस किया गया।

राजपूती महिलाओं से प्रेरित कलेक्शन शोकेस किया
शोर्या वर्धन सिंह शेखावत ने फ्लोरल रिवेरी थीम पर अपना कलेक्शन पेश किया। इसमें एक राजपूत महिला की कहानी दिखाई गई। जो शुरू में अपने माता-पिता की देखरेख में संस्कृति और परम्परा को समझती है। इसके बाद वह योद्धा के रूप में खिलती है। उसकी ताकत और बहादुरी उनकी महान विरासत को दर्शाती है। यह संग्रह उन सभी महिलाओं को प्रेरित है, जो बदलाव को उजागर करती हैं।

फैशन डिजाइनर जाह्नवी बोरसे ने द्रौपदी: एक कालातीत गाथा थीम पर कलेक्शन पेश किया। उन्होंने प्राचीन कहानियों को आधुनिक आकांक्षाओं से जोड़ते हुए प्रस्तुत किया। सुहानी गुप्ता ने कार्निवल थीम पर कलेक्शन पेश किया। कलेक्शन डांस, उत्सव, खुशी और अपनेपन की झलक को पेश करता है।

वृंदा गुप्ता ने भूतहा कोला थीम पर कलेक्शन पेश किया। जो कर्नाटक के तुलु नाडु पारंपरिक की आत्मा पूजा से प्रेरित था। फिल्म कंतारा में भी इसे दिखाया गया था। उसी की झलक यहां नजर आई।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में स्टूडेंट्स ने अपने अंदाज ए बयां से खूब सुर्खियां बटाेरी।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में स्टूडेंट्स ने अपने अंदाज ए बयां से खूब सुर्खियां बटाेरी।

ये कलेक्शन भी खास रहे
मनस्वी आचार्य ने समय के धागे नाम से अपना कलेक्शन प्रस्तुत किया। अक्षिका कुमावत ने एथेना थीम पर ज्ञान, युद्ध और हस्तकला से जुड़ी प्राचीन ग्रीक देवी एथेना से प्रेरित कहानी को दिखाया। अनीशा वर्मा ने हवाईयन नाइट पर कलेक्शन पेश किया। प्रद्युम्न सिंह शेखावत ने थीम सेल्स कलेक्शन को प्रस्तुत किया। सलोनी वर्मा ने जेफरी डेहमर थीम पर कलेक्शन पेश किया। खुशी शर्मा ने फारसी कालीन कल्चर को प्रस्तुत किया। डिजाइनर प्रियाल माथुर ने बॉटैनिकल ब्यूटी से प्रेरित अपने कलेक्शन को प्रस्तुत किया।

फैशन शो में अलग-अलग थीम पर कपड़े शोकेस किए गए।
फैशन शो में अलग-अलग थीम पर कपड़े शोकेस किए गए।
रंग-बिरेंगे कपड़ों में दिखीं मॉडल्स।
रंग-बिरेंगे कपड़ों में दिखीं मॉडल्स।
प्राचीन ग्रीक देवी एथेना से प्रेरित कहानी को दिखाया।
प्राचीन ग्रीक देवी एथेना से प्रेरित कहानी को दिखाया।
इस अनोखे फैशन शो को देखकर सभी हैरान रह गए।
इस अनोखे फैशन शो को देखकर सभी हैरान रह गए।
मणिपाल यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन स्टूडेंट्स ने कपड़े डिजाइन किए।
मणिपाल यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन स्टूडेंट्स ने कपड़े डिजाइन किए।
प्रोफेशनल मॉडल्स ने कपड़े शोकेस किए।
प्रोफेशनल मॉडल्स ने कपड़े शोकेस किए।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में फैशन शो आयोजित हुआ।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में फैशन शो आयोजित हुआ।
जयपुर से बड़ी संख्या में लोग फैशन शो देखने पहुंचे।
जयपुर से बड़ी संख्या में लोग फैशन शो देखने पहुंचे।
हाथ की कढ़ाई और बुने हुए कपड़ों को भी शोकेस किया गया।
हाथ की कढ़ाई और बुने हुए कपड़ों को भी शोकेस किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22