[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना : बुहाना में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:सोहली के पास खेतों में उतारा, मौके पर पहुंची पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बुहाना : बुहाना में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:सोहली के पास खेतों में उतारा, मौके पर पहुंची पुलिस

बुहाना में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:सोहली के पास खेतों में उतारा, मौके पर पहुंची पुलिस

बुहाना/सोहली : बुहाना उपखंड के सोहली गांव की सीमा पर खाली खेत में शुक्रवार को आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग करानी पड़ी। कुछ देर में तकनीकी खराबी ठीक करने के बाद पायलट हैलीकॉप्टर वापस लेकर गए। हैलीकॉप्टर के पायलट धीरज कुमार और इंजीनियर राजेश कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि वह चंडीगढ़ से शाहपुरा जयपुर जा रहे थे। इस दौरान हैलीकॉप्टर में अचानक टेक्निकल खराबी आने की वजह से हैलीकॉप्टर मे लगे उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद सोहली गांव के पहाड़ी इलाके के पास खाली खेतों में हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गांव के पास हैलीकॉप्टर उतरते देख ग्रामीणों को हादसे की अंदेशा को लेकर हैलीकॉप्टर की ओर दौड़ने लगे, लेकिन पायलट की सूझबूझ से लैंडिंग कराए गए, हेलीकॉप्टर को सुरक्षित देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर पचेरी कलां पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान करीब एक घंटे रुकने के बाद पायलट ने टेक्निकल खराबी को ठीक कर देने के बाद उड़ान भरकर शाहपुरा जयपुर के लिए रवाना हो गए। पचेरी कलां थानाधिकारी बनवारी लाल यादव ने बताया कि सोहली के पास खेतों में एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर जाकर जांच की गई तो वहां चंडीगढ़ से शाहपुरा जयपुर के लिए हेलीकॉप्टर जाने की बात सामने आई।

इस दौरान पायलट ने बातचीत के दौरान बताया कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। हैलीकॉप्टर मे एक इंजीनियर व एक पायलट ही सवार थे। तकनीकी खराबी कुछ देर में ठीक होने के बाद हैलीकॉप्टर को रवाना कर दिया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को दूर करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77