[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिता की हत्या का आरोप कबूल करवाने के लिए पुलिस ने किया टॉर्चर, शख्स को मिला 8 करोड़ का हर्जाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़विदेश

पिता की हत्या का आरोप कबूल करवाने के लिए पुलिस ने किया टॉर्चर, शख्स को मिला 8 करोड़ का हर्जाना

California Fontana Police Custody Torture Case: पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति को टॉर्चर करना कैलिफोर्निया पुलिस को महंगा पड़ गया। कोर्ट ने पीड़ित व्यक्ति को भारी जुर्माना देने का आदेश दिया है। पुलिस ने कत्ल के आरोपी से 17 घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद उस पर जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया था।

US News: अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर की अदालत ने एक मामले में पुलिस को 9 लाख डॉलर (83058750 रुपये) का जुर्माना पीड़ित व्यक्ति को देने के आदेश दिए हैं। आरोप था कि व्यक्ति को पुलिस ने 17 घंटे तक लगातार उसके पिता की हत्या के आरोप में कस्टडी में रखा। उसका पिता जिंदा था, लेकिन पुलिस ने पीड़ित पर उसकी हत्या करने का जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया। मामला 2018 का है। पीड़ित थॉमस पेरेज जूनियर से फोंटाना पुलिस ने पूछताछ की थी। अब कोर्ट ने मामले को मनोवैज्ञानिक यातना करार दिया था।

थॉमस अपने कुत्ते को घुमाने के लिए 7 अगस्त 2018 को लेकर गए थे। सैर से लौटने के बाद उन्होंने पिता को गायब पाया। जिसके बाद खुद फोन कर पुलिस को उनके लापता होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने थॉमस पर ही शक किया और पिता के बारे में लगातार कस्टडी में लेकर 17 घंटे पूछताछ की थी। पुलिस ने थॉमस को गुमराह किया कि उसके पिता की डेडबॉडी मिल गई है। उसका मर्डर हुआ है, अब इसको तुम कबूल करो। कोर्ट में पुलिस ने तर्क दिया कि थॉमस शिकायत देने के बाद परेशान दिख रहा था। उन लोगों को खून के धब्बे मिले थे। पुलिस के कुत्ते ने लाश की मौजूदगी के बारे में सिग्नल दिया था।

कुत्ते को मारने की धमकी पुलिस ने दी

हालांकि पुलिस को थॉमस ने बार-बार कहा था कि उसने पिता का मर्डर नहीं किया है। लेकिन पुलिस ने कोई बात नहीं सुनी। थॉमस ने कहा कि पुलिस ने उसके कुत्ते को मारने की धमकी भी दी। एक बार वे लोग कुत्ते को पूछताछ कक्ष में भी लेकर आए थे। फुटेज में पुलिस थॉमस से पूछताछ करती दिख रही है। कुत्ता फर्श पर बैठा दिख रहा है। पुलिस थॉमस से कह रही है कि आप कह रहे हैं कि कुछ नहीं हुआ। लेकिन आपका कुत्ता आपको ऐसे देख रहा है, जैसे आपने मर्डर किया हो। देखिए अपने कुत्ते को, जो आपको मर्डर करते देख चुका है।

थॉमस फुटेज में बाल नोचते और चिल्लाते भी दिख रहा है। थॉमस ने दावा किया कि उसे तनाव, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। लेकिन दवा भी नहीं दी गई। थॉमस के 71 वर्षीय पिता थॉमस पेरेज सीनियर बाद में जिंदा मिले थे। उनके पास फोन नहीं था, वे अपनी गर्लफ्रेंड के घर गए थे। थॉमस ने कस्टडी में फंदा लगाने की कोशिश भी की थी। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उसकी बहन ने पिता के जिंदा होने के बारे में पुलिस को बताया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77