[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिमाचल पहुंचते ही सुंडा को मिला बड़ा टास्क : प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों में लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिमाचल पहुंचते ही सुंडा को मिला बड़ा टास्क : प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों में लगाया

हिमाचल पहुंचते ही सुंडा को मिला बड़ा टास्क : प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों में लगाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : हिमाचल प्रदेश पहुंचते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा को पार्टी ने बड़ा टास्क दिया है। जिसके तहत सोमवार को प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की तैयारियों को लेकर सुंडा को जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में रविवार को सुंडा ने कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के चम्बी में प्रस्तावित प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं सभा के दौरान तैयार हो रहे मंच और लोगों की बैठने की व्यवस्था के अलावा आवागमन के रास्तों को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर स्थानीय विधायक केवल पठानिया, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी एआईसीसी सचिव संजय कपूर, शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुरजीत सिंह राणा के साथ भी बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

सुंडा ने इससे पहले इलाके में दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर संपर्क कर प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए वोट मांगे। वहीं कार्यकर्ताओं से केंद्र की गलत नीतियों और इरादों से आमजन को अवगत करवाने का आह्वान किया। इस मौके पर सुंडा के साथ राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, मास्टर सुरेंद्र कुमार चारावास, राकेश शर्मा तोगड़ा आदि भी थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77