[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के पहले प्रधान की मूर्ति का अनावरण:विधायक बोले-विकास में निभाई थी अहम भूमिका, पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने का लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के पहले प्रधान की मूर्ति का अनावरण:विधायक बोले-विकास में निभाई थी अहम भूमिका, पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने का लक्ष्य

खेतड़ी के पहले प्रधान की मूर्ति का अनावरण:विधायक बोले-विकास में निभाई थी अहम भूमिका, पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने का लक्ष्य

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव में रविवार को खेतड़ी पंचायत समिति के प्रथम प्रधान रामकुमार शर्मा की मूर्ति का अनावरण समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि झंडूराम, पूर्व चेयरमैन रामगोपाल मिश्रा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट गजानंद ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि रामकुमार शर्मा जसरापुर के कई बार सरपंच व झुंझुनूं के जिला उपप्रमुख भी रह चुके थे। उन्होंने खेतड़ी पंचायत समिति के प्रथम प्रधान बनने का गौरव हासिल कर क्षेत्र के विकास को लेकर नया आयाम स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण विकास के क्षेत्र में प्रगति करने में काफी प्रयासरत रहा है। राजनीति उपेक्षा का शिकार होने के कारण पूर्व में रियायत रही खेतड़ी अपनी पहचान नहीं बना पाई। आगामी समय में खेतड़ी के विकास को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। खेतड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित करने से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो पाएंगे। इसके अलावा विकास में भी काफी गति मिलने से खेतड़ी बेहतर पहचान बना पाएगी। राजा अजीत सिंह व स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म सम्मेलन में भाग लेकर विश्व पटल पर खेतड़ी को आगे बढ़ाने का कारण किया था। राज्य सरकार की ओर से खेतड़ी के क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान को लेकर विधायक की ओर से जनसुनवाई केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां आमजन की समस्या सुनकर तुरंत समाधान किया जाएगा तथा क्षेत्र की जनता को किसी भी काम के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रकाश चनेजा, चुन्नीलाल चनेजा, महेंद्र सिंह लोयल, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच केदार खिंची, छगनलाल, शिवकुमार शर्मा, श्याम सुंदर तिवारी, महेंद्र सिंह, डॉ गिरधारी लाल शर्मा, अजीत सिंह तंवर, ओमप्रकाश गुप्ता, बबलू अवाना सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles