[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में पानी के बाद अब बिजली को लेकर नाराजगी:रायला के ग्रामीणों ने डिस्कॉम कार्यालय पर दिया धरना, कम वोल्टेज सप्लाई से परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में पानी के बाद अब बिजली को लेकर नाराजगी:रायला के ग्रामीणों ने डिस्कॉम कार्यालय पर दिया धरना, कम वोल्टेज सप्लाई से परेशानी

पिलानी में पानी के बाद अब बिजली को लेकर नाराजगी:रायला के ग्रामीणों ने डिस्कॉम कार्यालय पर दिया धरना, कम वोल्टेज सप्लाई से परेशानी

पिलानी : शहर में मंगलवार को कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के दौरे के अगले ही दिन पिलानी में जनता एक बार फिर अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर है।कलेक्टर जल संकट का समाधान तलाशने के लिए ग्राउंड पर थीं, आज रायला के ग्रामीणों को बिजली संकट के समाधान के लिए डिस्कॉम कार्यालय के ग्राउंड पर बैठना पड़ा।

रायला गांव के जिले सिंह ने बताया कि सिंगल फेस की लाइट में रिएक्टर लगाने के कारण वोल्टेज ड्रॉप होता है और थ्री फेस लाइट भी पूरी नहीं दी जा रही। जिस दिन फॉल्ट होता है, उस दिन का टाइम स्लॉट पूरा नहीं किया जाता और एक-डेढ़ घंटे की लाइट कम कर दी जाती है। सिंगल फेस में सेंसर रिएक्टर लगाने की वजह से लोगों के घरेलू उपकरण भी खराब हो जाते हैं। इस समस्या के चलते घरों में पंखे भी नहीं चलते ढंग से, कूलर तो चलेगा ही कहां से।

इतनी भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को बिना लाइट के तड़पते नहीं देख सकते। जब भी पाॅवर हाउस में फोन करो तो यही कहा जाता है कि पीछे से जीरो लोड है या फिर फॉल्ट है।

जेईएन के 4 में से 3 पद रिक्त

ग्रामीण जब डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे तब कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। एईएन और जेईएन, सभी के दफ्तर सूने पड़े थे। आपको बता दें कि पिलानी में जेईएन के 4 पद हैं, जिनमें से 3 पद लम्बे समय से रिक्त पड़े हैं। एकमात्र जो जेईएन यहां पदस्थ है, वह भी बीते 1 सप्ताह से अवकाश पर हैं। ऐसे में देखा जाए तो भीषण गर्मी में पिलानी की बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों से वार्ता की और एक बार फिर जल्दी ही समाधान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया है। उधर परेशान ग्रामीणों ने एईएन बाकोलिया को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है कि अगर अब भी कोई कार्रवाई विभाग नहीं करता है तो मजबूरन उन्हें उग्र आन्दोलन करना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।

विरोध प्रदर्शन में ये हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन के लिए डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे रायला के ग्रामीणों में ताराचंद बांगड़वा, प्रमोद धत्तरवाल, जयसिंह कलीरावना, पारस बांगड़वा, सुमेर माहिच, राजेश कुलहरी, महावीर बलौदा, गोपीराम सैनी, घनश्याम सैनी, गोविंद सैनी, रामसिंह कुलहरी, रामदेव मीणा, सुंडा मीणा, झिंडुराम, बालानीया, सुभाष कलीरावना, सतवीर झाझड़िया, मांगेराम पारीक, डॉ. सुरेंद्र सिहाग व अन्य शामिल थे।

सोमवार को भी दिया था ज्ञापन
रायला के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को भी अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा गया था। तब 24 घंटे में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था लेकिन 2 दिन बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। परेशान ग्रामीणों ने आज रायला गांव में मीटिंग की और उसके बाद सभी डिस्काॅम कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन सूचना पर एईएन संदीप कुमार बाकोलिया कार्यालय पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77