[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव:सुबह सात बजे घूमने के लिए घर से निकला था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव:सुबह सात बजे घूमने के लिए घर से निकला था

पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव:सुबह सात बजे घूमने के लिए घर से निकला था

नीमकाथाना : नीमकाथाना छावनी में स्थित प्राकृतिक हॉस्पिटल के पास एक खेत में 59 साल के व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे दो महिलाएं दूध लेने के लिए जा रही थी। प्राकृतिक हॉस्पिटल के पास एक खेत में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। महिलाओं का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी। वहीं पेड़ पर फंदे से लटके सोहनलाल सैनी (59) शव को नीचे उतारा। जो वार्ड नं 27 न्यू कॉलोनी छावनी (नीमकाथाना) का रहने वाला था। सोहनलाल सुबह करीब सात बजे अपने घर से घूमने की कहकर निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर फंदे पर लटका मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22