[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामपुरा व नोरंगपुरा में हुआ भूमि सुपोषण व संरक्षण जन अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामपुरा व नोरंगपुरा में हुआ भूमि सुपोषण व संरक्षण जन अभियान

ग्लोबल वार्मिंग का एक मात्र समाधान ;भूमि सुपोषण के साथ पर्यावरण संरक्षण - योगाचार्य

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्राम विकास गतिविधि के अक्षय तृतीया से शुरू भूमि सुपोषण एवं संरक्षण (पर्यावरण व जैव विविधता) हेतु जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला ग्राम विकास संयोजक योगाचार्य नरेंद्र भारतीय व सांखु खंड के खंडकार्यवाह अमरसिंह डेरुवाल के सानिध्य में रामपुरा स्थित एक शिवालय में सेवानिवृत्त विंग कमांडर दिनेश शर्मा व नौरंगपुरा स्थित श्री गौरक्षनाथ गोशाला प्रांगण में मिलनप्रमुख विजेंद्र स्वामी की अध्यक्षता में ग्राम विकास योजना बैठकों में जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ।

योगाचार्य भारतीय ने ग्राम विकास गतिविधि के विषय स्वावलंबन,गो आधारित जैविक कृषि, रसोईघर ओषधालय, गृह वाटिका, ग्रामोद्योग, कचरे से कंचन, प्लास्टिक मुक्ति हेतु इकॉब्रिक निर्माण, बिजौपचार, संजीवामृत, घंजीवामृत खाद व गौमूत्र नीमादि से जैविक कीटनाशक बनाने की विधि पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए भूमि सुपोषण अभियान की वैज्ञानिकता,प्रमाणिकता व सार्वभोमिकता पर प्रकाश डाला और प्रकृति के साथ समन्वय व पर्यावरण संरक्षण को ही ग्लोबल वार्मिंग से मुक्ति का एकमात्र समाधान बतलाया इसके लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।

शिक्ष्याविद अमरसिंह डेरुवाल ने ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के लिए व्यक्तिनिर्माण की संघीय अवधारणा शाखा, मिलन बैठक, मिलन मंडली की नियमितीकरण व सक्रियता पर बल दिया।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता खंड संयोजक एक्स विंगकमांडर दिनेश शर्मा, हरिश्चंद्र, रामचंद्र मीणा, सतीश शर्मा, अमरसिंह, राजेंद्र सिंह शेखावत, विचित्रानंद शास्त्री, लीलाराम मेघवाल, ललित कुमार, कुरड़ा राम आदि तथा नोरंगपुरा में किशनलाल शर्मा, महेन्द्र सिंह पूनियाँ, मुकेश काजला, धर्मपाल, डॉ मनोज कुल्हरी, प्रगतिशील किसान रूपचंद मेघवाल, बुधराम बंजारा, पशु चिकित्सक डॉ मनोज जिल्लोहा, मिस्त्री जगदीश साईं, बिजेंद्र स्वामी, रूपचंद जिल्लोहा आदि ग्रामीण गौसेवको की भागीदारी रही ।

सभी उपस्थितजनों ने सिंगल यूज प्लास्टिक व केमिकल युक्त फ़र्टिलाइज़र का बहिष्कार कर वर्षा ऋतु में अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad