[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की छात्रा ने बीकानेर में किया सुसाइड:सुसाइड नोट मिला; PBM अस्पताल के GNM हॉस्टल में हुई घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की छात्रा ने बीकानेर में किया सुसाइड:सुसाइड नोट मिला; PBM अस्पताल के GNM हॉस्टल में हुई घटना

झुंझुनूं की छात्रा ने बीकानेर में किया सुसाइड:सुसाइड नोट मिला; PBM अस्पताल के GNM हॉस्टल में हुई घटना

झुंझुनूं : झुंझुनूं की छात्रा ने बीकानेर में सुसाइड कर लिया। छात्रा बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से नर्सिंग कर रही थी। छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

इस संबंध में मृतका के चाचा विशाल कुमावत की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि झुंझुनूं के बगड़ निवासी ज्योति (19) पुत्री सुरेश कुमावत बीकानेर पीबीएम अस्पताल में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी।

मृतका थर्ड ईयर की छात्रा थी। उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 11.30 बजे उसकी सहपाठी छात्राओं ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। तब साथी छात्राओं को चिंता हुई।

उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो होश उड़ गए। इसके बाद पीबीएम व कॉलेज के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62