[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ISI के लिए जासूसी करने वाला मर्चेंट नेवी कर्मचारी गिरफ्तार:खुफिया जानकारी पाकिस्तानी महिला को देता था, INS विक्रांत-विक्रमादित्य की फोटो भी भेजी थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ISI के लिए जासूसी करने वाला मर्चेंट नेवी कर्मचारी गिरफ्तार:खुफिया जानकारी पाकिस्तानी महिला को देता था, INS विक्रांत-विक्रमादित्य की फोटो भी भेजी थी

ISI के लिए जासूसी करने वाला मर्चेंट नेवी कर्मचारी गिरफ्तार:खुफिया जानकारी पाकिस्तानी महिला को देता था, INS विक्रांत-विक्रमादित्य की फोटो भी भेजी थी

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) : UP ATS ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले मर्चेंट नेवी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर से पकड़ा गया राम सिंह ISI के लिए जासूसी कर रहा था। वह नेवी की गोपनीय सूचनाएं, डॉक्यूमेंट्स और जानकारियां पाकिस्तानी महिला को देता था। महिला ISI की जासूस है।

राम सिंह ने INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य जैसे लड़ाकू जहाजों की फोटो भी पाकिस्तान भेजी थी। पाकिस्तानी महिला ने राम सिंह के अकाउंट में रुपए भी जमा कराए थे। जिसे राम सिंह ने अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। जिन अकाउंट्स में रुपए ट्रांसफर किए गए, वो सभी ISI से जुड़े संदिग्ध खाते हैं।

मर्चेंट नेवी का संदिग्ध कर्मचारी गोरखपुर के पिपराइच के इसी मकान में रहता था।
मर्चेंट नेवी का संदिग्ध कर्मचारी गोरखपुर के पिपराइच के इसी मकान में रहता था।

जासूसी के बदले मिले रुपयों से बनवा रहा था घर
राम सिंह को पाकिस्तान की ओर से इसके लिए अच्छी रकम मिलती थी। चार महीने पहले छुट्टी लेकर अपने घर गोरखपुर आया था। यहां वो अपना मकान बनवा रहा था। राम सिंह पर लखनऊ के ATS थाने में केस दर्ज किया गया है। टीम ने आरोपी से एक मोबाइल, आधार कार्ड, पैनकार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ​डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

अन्य कर्मचारियों की भी होगी जांच
UP ATS के IG निलाब्जा चौधरी ने बताया, आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। ATS ISI से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। आशंका है कि पाकिस्तानी महिला ने मर्चेंट नेवी के सिर्फ एक नहीं कई कर्मचारियों को जाल में फंसाया है। वो अन्य कर्मचारियों को भी रुपयों का लालच देकर जासूसी कराती होगी।

गुरुवार शाम को पिपराइच पुलिस के साथ ATS आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ के लिए पिपराइच थाने ले आई।
गुरुवार शाम को पिपराइच पुलिस के साथ ATS आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ के लिए पिपराइच थाने ले आई।

4 महीने पहले गोवा से घर आया था राम सिंह
दरअसल, पिपराइच इलाके का रहने वाला राम सिंह मर्चेंट नेवी में गोवा में काम करता था। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। उसके पिता जय सिंह की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। करीब चार महीने पहले ही वह गोवा से अपने गांव आया था, तब से यहीं रह रहा था। गुरुवार शाम को पिपराइच पुलिस के साथ ATS उसके घर पहुंची और पूछताछ के लिए पहले पिपराइच थाने ले आई।

फेसबुक से हुई थी पाकिस्तानी महिला से दोस्ती
पूछताछ में पता चला कि राम सिंह करीब 3 साल पहले फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी महिला जासूस कीर्ति कुमारी (फर्जी नाम) से संपर्क में आ गया। दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर यह दोस्ती फेसबुक से व्हॉट्सएप तक पहुंच गई। राम सिंह गोवा शिपयार्ड नेवल बेस में पार्ट टाइम वर्कर के तौर पर भारतीय नौसेना के लड़ाकू जहाजों में इनसुलेशन लगाने का काम करता था।

ISI के लिए काम करने वाले एजेंटों को भेजता था रुपए
शिपयार्ड में बहुत सारे नेवी के लड़ाकू जहाज जैसे INS विक्रमादित्य, INS विक्रांत आदि आते थे। राम सिंह ने पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय नौसेना के लड़ाकू जहाजों की फोटो भी भेजी है। पाकिस्तानी महिला जासूस ने राम सिंह के बैंक खाते में काफी रुपए भी जमा कराए थे। जमा कराए गए रुपयों को लेकर पाकिस्तानी एजेंट राम सिंह को निर्देश देती थी। इसे वह ISI के लिए काम करने वाले एजेंटों के बैंक खातों में ट्रांसफर करता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62