[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर में हाईवे पर ट्रक ने 3 को कुचला:फेंसिंग का काम कर रहे थे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों की मौत; किनारे खड़ी बोलेरो को भी टक्कर मारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर में हाईवे पर ट्रक ने 3 को कुचला:फेंसिंग का काम कर रहे थे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों की मौत; किनारे खड़ी बोलेरो को भी टक्कर मारी

जोधपुर में हाईवे पर ट्रक ने 3 को कुचला:फेंसिंग का काम कर रहे थे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों की मौत; किनारे खड़ी बोलेरो को भी टक्कर मारी

जोधपुर : हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने फेंसिंग का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक बोलेरो को भी टक्कर मारी। इसके बाद हाईवे की फेंसिंग से टकरा कर रुक गया। सूचना मिलने के बाद राजीव गांधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

बोलेरो के एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया है।
बोलेरो के एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया है।

सूचना के अनुसार जोधपुर के राजीव गांधी थाना क्षेत्र के तिलवाड़िया फांटा के पास कंस्ट्रक्शन कंपनी के 2 मजदूर और 1 सुपरवाइजर फेंसिंग का काम कर रहे थे। दोपहर 12:30 बजे के करीब एक बेकाबू ट्रक ने रोड पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो के पास ही खड़े तीनों को कुचलता हुआ आगे किनारे लगी फेंसिंग से टकरा कर रुक गया।

यह है वो ट्रक जिसने बोलेरो को टक्कर मारी और आगे बेकाबू होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ रुक गया।
यह है वो ट्रक जिसने बोलेरो को टक्कर मारी और आगे बेकाबू होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ रुक गया।

हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे को हॉस्पिटल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। तीनों जोधपुर रिंग रोड पर फेंसिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी के एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62