[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पक्षियों के लिए बांधे परिंडे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय झुंझुनूं द्वारा बढ़ते तापमान और गर्मी में बेज़ुबान पक्षीयों के लिए चलाये जा रहे “कुछ पल बेजुबानो के लिए” अभियान के तहत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आबूसर में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप इशरवाल के नेतृत्व में परिंडे लगाये गये।

इशरवाल ने कहा की हिंदुस्तान स्काउट गाइड हर प्राणी के सेवा के धैर्य के साथ काम करती है इस लिए गर्मियों में बेजुबानो के लिए परिंडे लगाने एवं मानसून के समय वृक्ष लगाने के लिए अभियान चलाये जाते है।

नीरज कुमार ने बताया की हिंदुस्तान स्काउट गाइड द्वारा इस भीषण गर्मी में बेज़ुबान पक्षीयों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए” कुछ पल बेजुबानो के लिए” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन सभी शिक्षण संस्थानों में जहाँ हिंदुस्तान स्काउट गाइड की यूनिट काम कर रही है एवं सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाये जा रहे है। इस अवसर पर आशीष, मनदीप, सतपाल ढाका, सुमन खिचड़, राजकुमार, शिव कुमार, मंजू, संध्या, निर्मला सहित स्टाफ सदस्य एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77