[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसपी के निर्देश के बाद टैक्सियों को रोड से हटाया:जाम की स्थिति के कारण हटवाया, यूनियन बोलीं- कहा टैक्सी खड़ी करे, बताए पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एसपी के निर्देश के बाद टैक्सियों को रोड से हटाया:जाम की स्थिति के कारण हटवाया, यूनियन बोलीं- कहा टैक्सी खड़ी करे, बताए पुलिस

एसपी के निर्देश के बाद टैक्सियों को रोड से हटाया:जाम की स्थिति के कारण हटवाया, यूनियन बोलीं- कहा टैक्सी खड़ी करे, बताए पुलिस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ : कस्बे के घूमचक्कर सर्किल के पास पोदार कॉलेज रोड पर सड़क किनारे खड़ी होने वाली टैक्सी अब वहां पर खड़ी नहीं हो सकेगी। ट्रैफिक पुलिस ने सवारियां लेने के लिए खड़ी होने वाली टेक्सियों को वहां से हटा दिया था।

एसपी के नवलगढ़ आने के दौरान टैक्सियों के कारण पोदार कॉलेज रोड पर जाम की स्थिती बनी हुई थी, इस पर एसपी ने सीआई को तत्काल प्रभाव से टैक्सियों वहां से हटाने के निर्देश दिए। जिसके बाद ट्रेफिक पुलिस ने टैक्सियों को वहां से हटा दिया गया। अब ऑटो रिक्शा यूनियन पुलिस प्रशासन से मांग कर रहा है कि ऑटो खड़े करने के लिए उनके लिए निर्धारित जगह दी जाए, ताकि ऑटो चालकों को परेशान नहीं होना पड़े।

ऑटो रिक्शा चालकों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ऑटो खड़ा करने के लिए जगह प्रदान की जाए। फिलहाल ऑटो चालक घूमचक्कर सर्किल के पास सड़क किनारे ही अपने ऑटो खड़े कर रहे है, जहां पर ऑटो चालक ऑटो खड़ा कर रहे है, वहां पर कभी-कभी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में ऑटो चालकों को उचित स्थान प्रदान किया जाए। नवलगढ़ सीआई अशोक चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए है कि वे एक बार ऑटो खड़े करने के लिए जगह देखे, फिलहाल सड़क किनारे दो ऑटो खड़े करने की अनुमति दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77