[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेजुबां पक्षियों के लिए लगाये परिंडे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेजुबां पक्षियों के लिए लगाये परिंडे

बेजुबां पक्षियों के लिए लगाये परिंडे

चूरू : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) चूरू के परिसर में अत्यधिक गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बुधवार को बेजुबां पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गये।

डाइट प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि मई-जून के महिनों में चूरू में अत्यधिक गर्मी पड़ती है जिससे परिन्दों के पानी पीने की अति आवश्यकता रहती है। इसेे देखते हुए डाइट परिसर में बने उपवन में पेड़ों पर परिंडे लगाये गये हैं। इस अवसर पर डाइट स्टॉफ एवं डीएलएड छात्रों को भी अपने घर की छत एवं आस-पास पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। हेमन्त, श्याम लाल एवं शिव कुमार वाल्मीकि ने रोजाना परिंडों को पानी से भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संत कुमार, भीष्म प्रकाश सारण, ओमप्रकाश बारूपाल, प्रवीण महिया, राकेश, रामनिवास चाहर, निहाल सिंह लाम्बा, बनवारी कस्वां, सचिन, सुरेश डूडी, विजय हेमन्त एवं डीएलएड के छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77