[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के शनि मंदिर के पास पानी की टंकी तोड़ने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग, तोड़ी गई टंकी के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के शनि मंदिर के पास पानी की टंकी तोड़ने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग, तोड़ी गई टंकी के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

खेतड़ी के शनि मंदिर के पास पानी की टंकी तोड़ने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग, तोड़ी गई टंकी के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता 

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के शनि मंदिर के पास पानी की टंकी तोड़ने वालो के खिलाफ ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पानी की टंकी का दोबारा से निर्माण करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम सविता शर्मा को ग्रामीणों की ओर से दिए ज्ञापन में बताया कि शनि मंदिर के पास सार्वजनिक चौक पर भामाशाह लोगों द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कार्य करवाया गया था। समिति की ओर से अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान बनाने के लिए पानी की टंकी व पशुओं की खेल्ल को तोड़ दिया गया। पिछले काफी समय से यहां बालाजी की पुजा अर्चना होती थी तथा यहां मेला भी लगता था, लेकिन कुछ लोगों ने कब्जा करने की नियत से सार्वजनिक चौक में निर्माण सामग्री डाली जा रही है। मंदिर के पास बनी पानी की टंकी तोड़ने को लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।

इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से नगरपालिका को भी अवगत करवाया गया था। जिस पर नगरपालिका के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर निर्माण कार्य को बंद करवा दिया था। वहीं नगरपालिका की ओर से सार्वजनिक हित मे देखते हुए टंकी तोड़ने वालो को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद भी अवैध रूप से कार्य करने वाले लोग कोई परवाह नहीं करते हुए निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्माण सामग्री एकत्रित करने में लगे हुए है। टंकी तोड़ने वालो पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। मामले की गंभीरता से देखते हुए टंकी तोड़ने वालो के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा तोड़ी गई टंकियों का दोबारा से निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि प्रशासन ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया तो ग्रामीणों की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम सविता शर्मा ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर प्रहलाद सिंह, गौतम मेहरा, प्रदीप कुमार, भंवरलाल, सुरेंद्र जांगिड़, प्रदीप मेहरड़ा, योगेश चनानिया, प्रवीण कुमार, नरेश कुमावत, संजीव कुमावत, विक्की कुमावत, विकास सेन, मुरारीलाल, रमेश शर्मा, गोपाल, मनोज कुमार, महेश, अशोक कुमार, भवानी सोनी, प्रमोद कुमार, विजय सिंह, शंकरलाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77