आदर्श स्कूल में विद्यार्थियों को कराया प्राचीन राजस्थानी संस्कृति से रूबरू
आदर्श स्कूल में विद्यार्थियों को कराया प्राचीन राजस्थानी संस्कृति से रूबरू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : आदर्श पब्लिक स्कूल रतनशहर में सोमवार को प्राचीन भारतीय संस्कृति के ऊपर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने राजस्थान की पुरातत्व विषयों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान करवाना था। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुरानी भारतीय संस्कृती को फिर से ताजा कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने जाना कि पुराने समय में किस प्रकार का शुद्ध खान-पान था और समाज में किस प्रकार से लोग एक-दूसरे से मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहते थे। पहले के समय में पानी कुओं से किस प्रकार से निकाला जाता था ओर जब मशीन नहीं थी तो किस प्रकार से मसाले की पिसाई की जाती थी। किस प्रकार के खेल खेले जाते थे और पहनावा किस प्रकार का था आदि जानकारी बच्चों को दी गई। निदेशक महेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ राजस्थान की संस्कृति से अवगत करवाना व संस्कृति को जीवित रखना था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039312

