[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृष्ण कुमार यादव बने अध्यक्ष, सुरेश खेदड़ बने सचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

कृष्ण कुमार यादव बने अध्यक्ष, सुरेश खेदड़ बने सचिव

कृष्ण कुमार यादव बने अध्यक्ष, सुरेश खेदड़ बने सचिव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नरेश कुमार सैनी

सिंघाना : विश्व भारती स्कूल में रविवार को निजी कॉलेज संघ सूरजगढ़ विधानसभा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्व-सहमति से किया गया है। जिसमें सर्व-सहमति से सहड़ हाल सिंघाना निवासी कृष्ण कुमार यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ. जितेन्द्र यादव बुहाना को उपाध्यक्ष, डॉ. सुरेश खेदड़ सूरजगढ़ को सचिव, सुरेश पाण्डे को संयुक्त सचिव, राजेश पायल गाडाखेड़ा को कोषाध्यक्ष, डॉ. अनिल गोदारा सिंघाना को उपकोषाध्यक्ष, योगेश यादव पचेरी छोटी को जिला प्रतिनिधि, रतनसिंह तंवर बुहाना, डॉ. रामसिंह डूडी बुहाना, सचिन चौधरी सिंघाना को मनोनित किया गया है। इस मौके पर पियूष ढूकिया झुंझुनूं, विरेन्द्र सिंह, लक्ष्मण मील झुंझुनूं, जितेन्द्र बोहरा, बिशनाराम झाझड़िया, डाॅ. हरपालसिंह यादव, रामचन्द्र बोहरा, राजेश यादव पचेरी कलां सहित अन्य कॉलेज संचालक मौजूद रहे।

Related Articles