[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेके लोन से प्लाज्मा चुराने वाला लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार:5 दिन पुष्कर, सालासर और गोवर्धनजी में छुपता रहा, FIR दर्ज होने से पहले हो गया था फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेके लोन से प्लाज्मा चुराने वाला लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार:5 दिन पुष्कर, सालासर और गोवर्धनजी में छुपता रहा, FIR दर्ज होने से पहले हो गया था फरार

जेके लोन से प्लाज्मा चुराने वाला लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार:5 दिन पुष्कर, सालासर और गोवर्धनजी में छुपता रहा, FIR दर्ज होने से पहले हो गया था फरार

जयपुर : जयपुर के जेके लोन अस्पताल से प्लाज्मा चोरी करने वाला आरोपी पुलिस से बचने के लिए जयपुर छोड़ कर मंदिर-मंदिर छुपता रहा। आरोपी पिछले 5 दिन से फरारी काटने के लिए धार्मिक स्थल सालासर बालाजी, पुष्कर व गोवर्धनजी में छुप रहा था। शनिवार को आरोपी जयपुर आया तो एसएमएस थाना पुलिस ने उसे जवाहर सर्किल इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया- आरोपी किशन सहाय कटारिया (47) निवासी हिंडौन (करौली) हाल सेक्टर-17 प्रताप नगर को गिरफ्तार कर लिया है। 6 मई को जेके लोन अस्पताल के ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर सत्येन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि 4 मई को लैब टेक्नीशियन किशन सहाय कटारिया को ब्लड बैंक के दूसरे कर्मचारियों ने प्लाज्मा चुराते रंगे हाथों पकड़ा था। पूछताछ में उसने प्लाज्मा चोरी करने की बात कबूल कर ली थी। उसकी कार से भी चोरी किया गया 76 यूनिट प्लाज्मा मिला था।

कमिश्नर ने बताया- सत्येन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई विजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल मुकेश शर्मा की टीम को लगाया गया था। शनिवार शाम को आरोपी के जवाहर सर्किल क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम के जवान सादा वर्दी में पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कब से प्लाज्मा चुरा रहा था और किसको बेच रहा था।

आरोपी से पूछताछ में और नाम आएंगे सामने
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में और नाम सामने आएंगे। उससे यह भी पता किया जा रहा है कि सीसीटीवी के तार किसने काटे थे। इस काम में जेके लोन अस्पताल से उसकी मदद करने में कौन-कौन शामिल हैं। वह चोरी हुआ प्लाज्मा किस-किस को बेचता था। इस प्लाज्मा का वे लोग क्या इस्तेमाल किया करते थे। कब से यह प्लाज्मा चोरी का खेल चल रहा था। क्या और भी सरकारी अस्पतालों से प्लाज्मा चोरी होता हैं। ऐसे सभी सवालों के जवाब आरोपी से लिए जाएंगे।

Related Articles