[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ : लोक अदालत की तैयारी:तालुका विधिक सेवा समिति की बैठक में एसीजेएम ने कहा – मामलों को राजीनामे से निपटाया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

नवलगढ : लोक अदालत की तैयारी:तालुका विधिक सेवा समिति की बैठक में एसीजेएम ने कहा – मामलों को राजीनामे से निपटाया जाएगा

लोक अदालत की तैयारी:तालुका विधिक सेवा समिति की बैठक में एसीजेएम ने कहा - मामलों को राजीनामे से निपटाया जाएगा

नवलगढ : तालुका विधिक सेवा समिति की बैठक रविवार को पंचायत समिति के सभागार में हुई। मुख्य अतिथि एसीजेएम दीप्ति स्वामी मुख्य अतिथि थीं। अध्यक्षता बिजली निगम के एक्सईएन हरिराम कालेर ने की। सहायक विकास अधिकारी राजेश सैनी विशिष्ट अतिथि थे।

नगरपालिका के विजय राणा ने पालिका की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजेश सैनी ने पंचायत समिति योजनाओं के बारे में बताया। कालेर ने बिजली विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

एडवोकेट तरुण कुमार मिंतर ने लोक अदालत के बारे में बताया। एसीजेएम दीप्ति स्वामी ने बताया कि 12 नवंबर को होने वाली लोक अदालत में कोर्ट में लंबित मामलों को राजीनामा करवाकर निर्णय के प्रयास किए जाएंगे, जिसमें सभी पक्ष सहयोग करें। इसमें किसी की ना तो जीत होती है और ना ही हार। इस मौके पर बिजली निगम के एईएन दिनेश जांगिड़, अजय शर्मा, जसवंत सैनी व मुकेश गर्वा मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin