[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर सिटी पैलेस स्टाफ पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप:महंत बोले- हमें बंधक बनाया; ट्रस्ट बोला- प्रॉपर्टी विवाद में फैसला हमारे पक्ष में आया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर सिटी पैलेस स्टाफ पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप:महंत बोले- हमें बंधक बनाया; ट्रस्ट बोला- प्रॉपर्टी विवाद में फैसला हमारे पक्ष में आया

जयपुर सिटी पैलेस स्टाफ पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप:महंत बोले- हमें बंधक बनाया; ट्रस्ट बोला- प्रॉपर्टी विवाद में फैसला हमारे पक्ष में आया

जयपुर : जयपुर के सिटी पैलेस के स्टाफ पर वेंकटेश्वर मंदिर में कब्जा और महंत के परिवार को बंधक बनाने और मारपीट का आरोप है। जलेब चौक में स्थित इस प्राचीन मंदिर में गुरुवार सुबह 4 बजे तोड़फोड़ भी की गई।

मंदिर के महंत का आरोप है कि इससे पहले उनके परिवार को गार्ड्स ने बंधक भी बना लिया। इस दौरान वहां जलेब चौक थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। महंत ने कहा कि संपत्ति पर विवाद है और मामला कोर्ट में है। हालांकि, सिटी पैलेस ने इस दावे को गलत बताया है।

मंदिर में अचानक सुबह-सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
मंदिर में अचानक सुबह-सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

महंत बोले- यहां से राजपरिवार का संबंध नहीं

महंत वेणु गोपाल ने बताया कि वह सालों से अपने परिवार के साथ इस मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिर में राजपरिवार का कोई दखल नहीं है। वहीं, इस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। मंदिर में बड़ी संख्या में लोग घुसते हुए दिख रहे हैं। ये लोग यहां कुछ तोड़फोड़ करते हुए बैरिकेडिंग भी करते हैं। उन्होंने कहां मंदिर के बाहर के हिस्से पर जबरन बैरिकेडिंग भी की गई है।

वेंकटश्वर मंदिर के बाहर के हिस्से पर कब्जे की स्थिति।
वेंकटश्वर मंदिर के बाहर के हिस्से पर कब्जे की स्थिति।

परिवार का आरोप- पुलिस कब्जा करवा रही

वेणु गोपाल ने बताया कि मंदिर परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को कई बार इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। परिवार का कहना है कि पुलिस दबाव में आकर मंदिर परिसर में कब्जा करवा रही है।

ये हमारी प्रॉपर्टी हमारी है- यादव

सिटी पैलेस के प्रशासक प्रमोद यादव ने कहा कि ये जगह हमारे पास ही थी। इसमें उन्होंने कोई थड़ी बना ली थी। सात-आठ दिन पहले हमारे फेवर में ऑर्डर भी आ गया है। हमारा सामान बहुत पहले से रखा था। थड़ी हटाने का आदेश दिया था। यहां पार्किंग हमारी है। ये प्रॉपर्टी हमारी है और इन्होंने भी कोर्ट में माना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62