[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निम्स विश्वविद्यालय मे सम्पन्न हुआ राजस्थान फुटबॉल टीम जर्सी लॉन्च एण्ड प्लेयर्स फेलिस्टेशन प्रोग्राम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निम्स विश्वविद्यालय मे सम्पन्न हुआ राजस्थान फुटबॉल टीम जर्सी लॉन्च एण्ड प्लेयर्स फेलिस्टेशन प्रोग्राम

प्रोफेशनल फुटबॉल लीग के लिए निम्स फुटबॉल ऐकेडमी की स्थापना करना रहेगी प्राथमिकता : डाॅ. बी.एस तोमर

जयपुर : निम्स विश्वविद्यालय तथा राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वावधान मे आयोजित हुए समारोह मे फर्स्ट इण्डिया न्यूज के डायरेक्टर, महिपाल सिंह निम्बाडा के आतिथ्य मे छत्तीसगढ मे आयोजित होने वाली अंडर 20 नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए राजस्थान फुटबॉल टीम की जर्सी लॉन्च की साथ ही टीम फोटो सेशन सम्पन्न किया।

निम्स चेयरपर्सन डाॅ. बी.एस. तोमर की संकल्पना अनुसार एडवाइजर प्रो. अमेरिका सिंह की अध्यक्षता मे निम्स विश्वविद्यालय प्रशासन एवं युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड ने राजस्थान की फुटबॉल टीम के खिलाडियो को अत्याधुनिक अन्तरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स उपकरण एवं खेल मैदान उपलब्ध करवाने की दिशा मे प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। वाईस चेयरपर्सन डाॅ. शोभा तोमर ने बताया टीम की जर्सी के अनावरण से आगामी नेशनल चैंपियनशिप की एक प्रतीकात्मक शुरुआत हुई, जो एकता और दृढ़ संकल्प की भावना को समाहित करती है एवं राजस्थान फुटबॉल टीम को प्रोत्साहित करती है।

फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर, महिपाल सिंह निंबाहेड़ा ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान फुटबॉल टीम के खिलाडियो को प्रोत्साहन दिया। चेयरपर्सन डॉ.बी. एस. तोमर ने टीम को अपना आशीर्वाद दिया और उनकी यात्रा के केंद्र में खेल भावना और सौहार्द के मूल्यों को रेखांकित किया।

रजिस्ट्रार डाॅ. संदीप त्रिपाठी ने टीम को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। सामूहिक फोटो सत्र ने सभा में व्याप्त सौहार्द और दृढ़ संकल्प की सामूहिक भावना को प्रदर्शित किया, जो खेल के माध्यम से बनी एकता की याद दिलाता विशिष्ट अतिथि डाॅ.अशोक आचार्य, राज्यपाल प्रतिनिधि बोम मेम्बर राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर ने खेल एवं खिलाडियो की उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, भावी पीढ़ी के चैंपियनों के उभरने का मार्ग प्रशस्त करने के क्षेत्र मे निम्स युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड की प्रतिबद्धता की सराहना की।

संयोजक डाॅ. कुलदीप सिंह झाला ने निम्स युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के माध्यम से तथा राजस्थान फुटबॉल संघ के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैदान को तैयार करने की दिशा मे शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा।राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान फुटबॉल टीम के खिलाडियो को प्रोत्साहित करने के लिए निम्स विश्वविद्यालय के प्रशासन एवं युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet