[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नारनौल में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:रेवाड़ी रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक; घायल बहन की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहरियाणा

नारनौल में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:रेवाड़ी रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक; घायल बहन की हालत गंभीर

नारनौल में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:रेवाड़ी रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक; घायल बहन की हालत गंभीर

नारनौल : हरियाणा के नारनौल में अटेली कस्बा के पास रेवाड़ी नेशनल हाइवे नंबर 11 पर आस्था वाटर पार्क के पास हुए सड़क हादसे में भाई की मौत हो गई। उसकी बहन गंभीर रूप से घायल है। मृतक राजस्थान के झुंझुनूं जिले का रहने वाला था। हादसे के बाद दोनों को एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव रायपुर अहिरान निवासी करीब 20 वर्षीय अश्विनी अपनी बहन आरती के साथ रेवाड़ी से नेशनल हाईवे नंबर 11 से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान वह अटेली के रेवाड़ी रोड पर स्थित एक आस्था वाटर पार्क के समीप पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाई बहन इस बाइक पर सवार थे। संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा।
भाई बहन इस बाइक पर सवार थे। संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा।

एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया तथा आरती को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसका नारनौल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet