[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक जाखल बोले-नवलगढ़ जितना स्टाफ तो बीडीके में भी नहीं है, फिर भी जनता अंसतुष्ट क्यों है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विधायक जाखल बोले-नवलगढ़ जितना स्टाफ तो बीडीके में भी नहीं है, फिर भी जनता अंसतुष्ट क्यों है

विधायक जाखल बोले-नवलगढ़ जितना स्टाफ तो बीडीके में भी नहीं है, फिर भी जनता अंसतुष्ट क्यों है

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : रावणा राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष मदनसिंह भोजनगर के हादसे में निधन होने की सूचना पर विधायक विक्रमसिंह जाखल मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर उनको ढांढस बंधाया। इसके बाद विधायक जिला अस्पताल में मौजूद स्टाफ की जांच की।

उन्होंने एसडीएम जयसिंह को मौके पर बुलाया। एसडीएम ने एक- एक कर्मचारी की हाजरी ली। जांच में सामने आया कि एक कर्मचारी ने एडवांस हाजरी लगा रखी थी। इस दौरान विधायक ने कहा कि मजाक बनाकर रख दिया है अस्पताल को। पांच-सात चिकित्सक तो गुटबाजी बनाकर एक कमरे में बैठे रहते हैं, मरीज बाहर घूमते रहते हैं, इनको शर्म नहीं आती है। बांसवाड़ा- डूंगरपुर देखेंगे तब पता चलेगा। इतना बड़ा स्टाफ है, इतना बड़ा स्टाफ तो बीडीके झुंझुनूं में भी नहीं है। पीएमओ डॉ. सुनील सैनी ने कहा कि काम अच्छा हो रहा है, विधायक ने कहा कि आपको यह पता नहीं है आपका स्टाफ नौकरी कहां कर रहा है, हम चैक करते हैं और आपको याद दिलाते हैं कि आपका स्टाफ कहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल से बाहर किसी भी प्राइवेट लैब में जांच करवाई कई तो जांच करवाने वाले चिकित्सक की खैर नहीं होगी।

विधायक ने कहा कि हर मरीज की हर जांच अस्पताल में ही होनी चाहिए, अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने की जनता से किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, जब अस्पताल में इतनी सुविधाएं मौजूद है तो फिर भी मरीजों की शिकायतें क्यों मिल रही है। उन्होंने एसडीएम को कहा कि वे सप्ताह में एक या दो बार जिला अस्पताल का जरुर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने पुलिस उपअधीक्षक को निर्देश दिए कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले व बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान शुरू करे। घायल युवक का नहीं किया गया मेडिकल : जिला अस्पताल में घायल व्यक्ति का मेडिकल नहीं किया गया था जो कि अस्पताल की एक लापरवाही है। मृतक के परिजनों ने घायल युवक का मेडिकल कराने की मांग की थी, लेकिन चिकित्सकों ने उस युवक का मेडिकल नहीं किया और प्राथमिक इलाज देकर प्राइवेट एंबुलेंस से सीकर रेफर कर दिया गया। पुलिस को भी यह भी पता नहीं चल पाया कि घायल बाइक सवार युवक का किस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet