गेहूं के स्टॉक में गबन:टांई के राशन डीलर निलंबित, भौतिक सत्यापन में 23 क्विंटल गेहूं कम मिला
गेहूं के स्टॉक में गबन:टांई के राशन डीलर निलंबित, भौतिक सत्यापन में 23 क्विंटल गेहूं कम मिला
झुंझुनूं : राशन के गेहूं की स्टॉक जांच में गबन पाए जाने पर टांई जीएसएस को निलंबित किया गया है। प्रवर्तन निरीक्षक मंडावा की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला रसद अधिकारी ने आदेश जारी कर उचित मूल्य दुकानदार टांई ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक 117.08 क्विंटल के स्थान पर भौतिक सत्यापन में 94.08 क्विंटल गेहूं ही पाया गया। इस प्रकार 23 क्विंटल गेहूं का स्टॉक कम पाए जाने व उपभोक्ता पखवाड़े में उचित मूल्य की दुकान बंद पाई गई।
साथ ही सूचना पट्ट पर स्टॉक व मूल्य सूची का प्रारूप प्रदर्शन नहीं करना व जारी प्राधिकार पत्र में वितरण कारोबार पंचायत भवन दर्ज पाया जबकि उचित मूल्य दुकान का संचालन तथा भंडारण अन्यत्र पाया गया तथा रजिस्टर का संधारण नहीं पाया गया व मासिक विवरणी रसद कार्यालय में नहीं भिजवाया जाना संबंधित गंभीर प्रकृति की अनियमितता पाई गईं जो राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है।
जिसकी रिपोर्ट प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा जिला रसद अधिकारी को दी गई। इस पर जिला रसद अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए टांई जीएसएस के दुकानदार का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038671


