[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा, घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी के पिता और एक महिला पर लगाया था सहयोग करने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा, घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी के पिता और एक महिला पर लगाया था सहयोग करने का आरोप

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा, घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी के पिता और एक महिला पर लगाया था सहयोग करने का आरोप

झुंझुनूं : कोतवाली पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर की एक युवती का अपहरण कर दिल्ली ले जाकर एक होटल में बलात्कार किया था। उसके बाद युवती का वीडियो बनाकर लगातार शोषण कर रहा था। पुलिस ने मोहल्ला खोरा निवासी आसिफ (22 )पुत्र आरिफ को गिफ्तार किया।

इस संबंध में युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ 25 सितंबर 2022 को कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया था। साथ ही आरोपी के पिता आरीफ और एक महिला शबनम पर सहयोग करने का आरोप भी लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पकड़ने के डर से घर से फरार हो गया था। पुलिस की ओर से आरोपी को पकडने के काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे।

पहाड़ों में जाकर छिपा, पुलिस ने दबोचा

पुलिस को आरोपी की घर पर आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी अपने घर के पीछे के दरवाजे से भागकर पहाड़ों में जाकर झाड़ियों में छिप गया। उसके बाद पुलिस की ओर से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी से सहयोगी के बारे में पूछताछ कर रही है।

स्कूल के समय से करता था छेडछाड

आरोपी आसिफ स्कूल के समय से ही युवती के साथ छेडछाड कर रहा था। फिर जुलाई 2019 में उसने युवती के साथ बलात्कार कर उसकी फोटो एवं वीडियो बना लिए। उसके बाद वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet