सड़क हादसे में बाल बाल बची झुंझुनूं कलेक्टर:क्रूजर गाड़ी से टक्कर हुई, घायलों मिलकर झुंझुनूं लोट रही थी, दोनो चालको हल्की चोट आई
सड़क हादसे में बाल बाल बची झुंझुनूं कलेक्टर:क्रूजर गाड़ी से टक्कर हुई, घायलों मिलकर झुंझुनूं लोट रही थी, दोनो चालको हल्की चोट आई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : झुंझुनूं कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की गाड़ी का सोमवार को एक्सीडेंट हो गया। हादसे के दौरान गाड़ी में मौजूद थी। लेकिन गनीमत ये रही उन्हें चोट नही आई। हादसा सिंघाना थाना क्षेत्र के ढाणी हुक्मा के पास हुआ। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल आज सुबह सिंघाना में हुए एक्सीडेंट में घायलों से मिलने पहुंची थी। वापस लोटते समय ढ़ाणी हुक्मा के नजदीक अचानक क्रूजर गाड़ी के गलत साइड में आने से कलेक्टर की गाड़ी की टक्कर हो गई।

हादसे में कलेक्टर की कार का चालक व कंडेक्टर साइड का हिस्सा श्रतिग्रस्त हो गया। वही क्रूजर का आगे का हिस्सा डमेज हो गया। हादसे के दौरान गाड़ी में जिला कलेक्टर सहित निजी सहायक विपिन चौधरी, गनमैन सचिन एवं चालक विरेन्द्र मौजूद थे। दोनो गाड़ी के चालक को हल्की चोट आई है। हादसे की सूचना के बाद सिंघाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसके बाद जिला कलेक्टर को दूसरी गाड़ी से झुंझुनूं पहुंचाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040865


