[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी : ब्लॉक क्रिकेट प्रतियोगिता:बालिका वर्ग में टैगोर स्कूल गुढ़ा और बालक वर्ग में जेएमपीएस उदयपुरवाटी की टीम रही विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलराजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी : ब्लॉक क्रिकेट प्रतियोगिता:बालिका वर्ग में टैगोर स्कूल गुढ़ा और बालक वर्ग में जेएमपीएस उदयपुरवाटी की टीम रही विजेता

ब्लॉक क्रिकेट प्रतियोगिता:बालिका वर्ग में टैगोर स्कूल गुढ़ा और बालक वर्ग में जेएमपीएस उदयपुरवाटी की टीम रही विजेता

उदयपुरवाटी : शिक्षा विभाग की 66वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत राजकीय उमावि उदयपुरवाटी के खेल मैदान में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। बालिका वर्ग की जूनियर व सीनियर प्रतियोगिता टैगोर बाल निकेतन गुढ़ागौड़जी ने जीती तथा बालक वर्ग की जूनियर टीम में टैगोर बाल निकेतन गुढ़ागौड़जी व सीनियर वर्ग में जवाहर मेमोरियल सीसै स्कूल उदयपुरवाटी की टीम विजेता रही।

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभागीय 66 वीं खेलकूद प्रतियोगिता के तहत तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन राजकीय उमावि उदयपुरवाटी के खेल मैदान में शनिवार की शाम हुआ। संयोजक रामसिंह बामिल के मुताबिक बालक वर्ग की 17 वर्ष प्रतियोगिता में 7 टीमें शामिल हुई।

बालक जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में टैगोर बाल निकेतन सीसै स्कूल गुढ़ागौड़जी की टीम विजेता रही और पनोरमा स्कूल गुढ़ा की टीम उप विजेता रही। बालक सीनियर वर्ग 19 साल प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। सीनियर बालक वर्ग में जेएमपीएस उदयपुरवाटी की टीम विजेता और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी की टीम उप विजेता रही।

बालिका प्रतियोगिता की जूनियर 17 वर्ष में टैगोर बाल निकेतन सीसै स्कूल गुढ़ागौड़जी की टीम विजेता और राउमावि केड की टीम उप विजेता रही। बालिका 19 वर्ष आयुवर्ग सीनियर टीम में टैगोर बाल निकेतन सीसै स्कूल गुढ़ागौड़जी की टीम विजेता और टीटनवाड़ स्कूल की टीम उप विजेता रही। विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर विनोद शर्मा, अमित सैनी, शीशराम यादव, बंशीधर, ओमप्रकाश मीणा, शारदा गिल, महेंद्र कुमार, इंदूबाला, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22