[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हार जीत का घटेगा अंतर:जिसको मिलेंगे साढ़े पांच से 6 लाख मत, वह जाएगा संसद, कोई भी जीते पहली बार पहुंचेगा संसद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हार जीत का घटेगा अंतर:जिसको मिलेंगे साढ़े पांच से 6 लाख मत, वह जाएगा संसद, कोई भी जीते पहली बार पहुंचेगा संसद

हार जीत का घटेगा अंतर:जिसको मिलेंगे साढ़े पांच से 6 लाख मत, वह जाएगा संसद, कोई भी जीते पहली बार पहुंचेगा संसद

झुंझुनूं : प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सीटां पर वोटिंग हो चुकी है। अब परिणाम का इंतजार है। रिजल्ट 4 जून को आएगा। लेकिन प्रदेश की कई सीट है जहां हार जीत का अंतर कम ही रहने वाला है। इसमें एक सीट झुंझुनूं भी है। यहां भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है। कोई भी जीते, लेकिन अंतर बार से कम ही रहने वाला है। कम मतदान प्रतिशत ने भी चौंका दिया है। लेकिन जिस भी प्रत्याशी के हिस्से में 6 लाख के आसपास वोट के आ गए, वह संसद पहुंच जाएगा।

झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र में इवीएम में 10 लाख 94 हजार 900 मत आए हैं। इसमें जनता ने नोटा का बटन भी दबाया है। इनके अलावा सर्विस वोटर, डाक मतपत्र, होम वोटिंग के मत पत्र, दूसरे जिलों में कार्यरत कर्मचारियों वोट सहित अन्य वोट भी जोड़े जाएंगे। ऐसे में कुल 12 लाख से कम मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया है। हालांकि सही आंकड़ा परिणाम वाले दिन ही आएगा। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि जिस भी प्रत्याशी के साढ़े पांच से छह लाख के लगभग वोट आ जाएंगे, उसकी जीत पक्की हो जाएगी। अब किस्मत किसका साथ देगी यह तो परिणाम ही बताएगा।

कोई भी जीते पहली बार संसद जाएगा

झुंझुनूं संसदीय सीट कोई भी प्रत्याशी जीते वह पहली बार ही संसद जाएगा। हालांकि झुंझुनूं में कांग्रेस और भाजपा में आमने सामने का मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशी ने पहली बार सांसद का चुनाव लड़ा है। ऐसे में जो भी जितेगा, वह पहली बार संसद जाएगा।

पिछली बार ये रहा जीत का अंतर

पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार खीचड़ ने 3 लाख 2 हजार 547 वोट जीत हासिल की थी। भाजपा के नरेंद्र को 7 लाख 38 हजार 163 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार 4 लाख 35 हजार 616 मत मिले थे। लेकिन इस बार हार जीत का अंतर कम ही रहने वाला है।

झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र में विधानसभा वोट पडे़

  • झंझुनूं  157220
  • सूरजगढ़ 145036
  • पिलानी 123398
  • मंडावा 137280
  • नवलगढ़ 145756
  • उदयपुरवाटी143447
  • खेतड़ी 108528
  • फतेहपुर 134235

Related Articles