[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एबीएन स्कूल के पूर्व छात्र डॉक्टर नकुल गुप्ता दुबई में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एबीएन स्कूल के पूर्व छात्र डॉक्टर नकुल गुप्ता दुबई में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

एबीएन स्कूल के पूर्व छात्र डॉक्टर नकुल गुप्ता दुबई में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन स्कूल के पूर्व छात्र डाक्टर नकुल गुप्ता (गाड़िया) हाल ही में दुबई में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। यह आदर्श बाल निकेतन स्कूल के लिए बहुत ही गर्व एवं गौरव की बात है। विदित है कि आदर्श बाल निकेतन स्कूल के वर्षों तक आजीवन कार्यकारिणी सदस्य रहे स्वर्गीय गिरधारी लाल गाड़िया द्वारा ही डॉक्टर नकुल गाडिया का झुंझुनूं मे लालन पालन किया गया तथा एबीएन स्कूल में ही डॉक्टर नकुल की प्रारंभिक शिक्षा हुई।

एबीएन स्कूल के पूर्व छात्र शरत चन्द्र गाडिया में जानकारी देते हुए बताया कि होटल क्राउन प्लाजा दुबई मे 20 एवं 21 अप्रैल 2024 को आयोजित समारोह में इनायत ब्लेसिंग फाउंडेशन के सहयोग से योग वेलनेस फ़ॉन्डेशन की ओर से डाक्टर नकुल गाडिया को प्रेरक शिक्षाविद् और निदेशक के लिए भारत गौरव पुरस्कार 2024, विशिष्ट वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार भारतीय आइकन 2024 एवं प्राइड हेल्थ एंड वेल बीइंग ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की और से आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी ग्रेटर नोएडा जहां डॉक्टर नकुल कार्यरत है को फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण कार्य और सर्वोत्तम प्लेसमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ नकुल गुप्ता को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर आदर्श बाल निकेतन स्कूल कार्यकारिणी एवं एबीएन एलुमनी के ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला, परमेश्वर हलवाई, श्रवण केजडीवाल, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सीए मनीष मित्तल, प्रमोद खंडेलिया, हरिष तुलस्यान, नीरज शर्मा, कैलाश चंद्र सिंघानिया, केशरदेव तुलस्यान, अमित जगनानी, संजीव मोदी, श्रीकांत पंसारी, अनुप गाडिया, मुकेश गुप्ता, डॉक्टर अतुल गर्ग, शरत चन्द्र गाडिया, स्कूल प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार, प्रधानाध्यापिका अनीता मंहमिया सहित अन्य जन ने हर्ष व्यक्त कर डॉक्टर गुप्ता को उनके उज्जवल भविष्य हेतु बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet