[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पवन खेड़ा बोले- पीएम मोदी असली टुकड़े-टुकड़े गैंग:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा- भाजपा ने एनसीपी और शिवसेना को तोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पवन खेड़ा बोले- पीएम मोदी असली टुकड़े-टुकड़े गैंग:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा- भाजपा ने एनसीपी और शिवसेना को तोड़ा

पवन खेड़ा बोले- पीएम मोदी असली टुकड़े-टुकड़े गैंग:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा- भाजपा ने एनसीपी और शिवसेना को तोड़ा

कोटा : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा- भाजपा ने शिवसेना के साथ सरकार बनाई। फिर उसको धोखा दिया और तोड़ दिया। असली टुकड़े-टुकड़े गैंग प्रधानमंत्री खुद हैं, जिन्होंने एनसीपी को तोड़ा, शिवसेना को तोड़ा। आज से हम उनका नाम टुकड़े-टुकड़े रख देंगे।

उन्होंने कहा- पहले चरण के मतदान के बाद राजा (मोदी) कांप रहा है। मतदान के बाद एजेंसियों ने पीएम को रिपोर्ट दी। उसके बाद से उनकी भाव-भंगिमा बदल गई है। भाजपा में भय का माहौल है। खेड़ा ने यह बात कोटा के एक हॉस्टल में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

कांग्रेस का मेनिफेस्टो पढ़ें मोदी

खेड़ा ने कहा- हम जानते हैं कि मोदी जी को पढ़ने-लिखने की आदत कम है। तब भी उनको कांग्रेस का मेनिफेस्टो पढ़ना चाहिए था। हमारे घोषणा पत्र में हिंदू-मुसलमान का जिक्र नहीं है। खड़गे साहब उन्हें मेनिफेस्टो भेज रहे हैं। मेनिफेस्टो में कहीं हिंदू-मुसलमान का जिक्र हो तो बताइए। कहीं संपत्ति को लेकर, छीनकर बाटेंगे यह लिखा हो तो बताइए।

कोटा में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और अन्य।
कोटा में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और अन्य।

हमारे घोषणा पत्र में 30 लाख खाली पद भरने, गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल 1 लाख, किसानों को एमएसपी कानून बनाकर फसल की कीमत देने की गारंटी की बात लिखी है। इस देश में कोविड के दौरान मंगलसूत्र बिके थे। जब लोगों के पास खाने का दाना नहीं था। प्रधानमंत्री को शर्म नहीं आती? आपके रहते हुए इस देश में मंगलसूत्र बिके हैं। खेड़ा ने कहा कि देश का राजा झूठ बोलता है तो आने वाली पीढ़ियां बर्बाद कर देता है।

10 साल में कितनी नौकरियां दी

भाजपा को 10 साल का अपना रिपोर्ट कार्ड सामने रखना चाहिए। आने वाले 5 साल में क्या करना चाहते हैं, जनता को यह बताना चाहिए। लोकतंत्र ऐसे ही चलता है। बीजेपी ने 10 साल में कितनी नौकरियां दी, महंगाई कितनी कम की, पेट्रोल 100 पार क्यों हो गया, इनका जवाब देना चाहिए।

बीजेपी वाले खुद अपनी पोल खोलते हैं

खेड़ा ने कहा कि मोदी, अमित शाह और पूरी भाजपा दो मुंह से बात करती है। इधर, ज्योति मिर्धा से कहते हैं, बोलो संविधान बदल देंगे, उधर खुद कहते है कोई नहीं बदलेगा। चोर को कहते हैं भाग जा, महाजन को कहते हैं जाग जा। यह भाजपा की नीति है।

बीजेपी वाले मुसलमानों के पीछे छिपकर दलितों और आदिवासियों पर हमला बोल रहे हैं। बीजेपी वाले खुद अपनी पोल खोलते हैं। पीएम 1945 के जर्मनी या 2024 के रूस से प्रेरित हैं, लेकिन उनकी प्रेरणा भारत से नहीं आई। बीजेपी की संविधान बनाने में कोई भूमिका नहीं है फिर भी उनके नेता संविधान बदलने की बात करते हैं।

भाजपा ने कई पार्टियों को तोड़ा

लोकसभा चुनाव में कम उम्मीदवार उतारने के सवाल पर खेड़ा ने कहा- कांग्रेस सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी है। कांग्रेस का दिल भी बड़ा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए समझौते करने पड़ते हैं तो हम करने को तैयार हैं। हम भाजपा की तरह नहीं हैं, जिन्होंने शिवसेना के साथ सरकार बनाई। फिर उसको धोखा दिया और तोड़ दिया। असली टुकड़े-टुकड़े गैंग प्रधानमंत्री खुद हैं, जिन्होंने एनसीपी को तोड़ा, शिवसेना को तोड़ा। आज से हम उनका नाम टुकड़े-टुकड़े रख देंगे।

‘राम’ बीजेपी के लिए राजनीति का विषय

पीएम उम्मीदवार के सवाल पर खेड़ा ने कहा कि हमारे पास कई चेहरे हैं। गठबंधन दलों के साथ बैठकर तय कर लेंगे। हमारे यहां लोकतांत्रिक तरीके से तय करते हैं। पर्ची से सीएम बनाने वाले क्या तय करेंगे? उन्होंने तो फेस दिखा-दिखाकर देश को लूटा, हम मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं।

राम हमारे लिए आचरण और आस्था का विषय हैं और बीजेपी के लिए राजनीति का विषय हैं। उन्होंने कहा कि छोटा भाई और मोटा भाई का डर लगता है। जब इनकी 30 साल की पोल खुलेगी तो आप लोग नाम लेना बंद कर दोगे। अभी मुंह ना खुलवाएं, बहुत जल्द हम मुंह खोलेंगे। राहुल गांधी 4 हजार किमी चले हैं। मोदी व अमित शाह 4 किमी चलकर बताएं।

कांग्रेस ने जमीन दी, फिर भी एयरपोर्ट नहीं बना

भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने 2019 से पहले कोटा में एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा की थी। एयरपोर्ट नहीं लाने पर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी। अगस्त 2022 में कांग्रेस सरकार ने जमीन भी दे दी, लेकिन यहां के सांसद एयरपोर्ट का काम नहीं करवा पाए। कोटा के सांसद कोई 2 बड़े काम बता दें जो उन्होंने करवाए हों।

गुंजल के आरोपों की जांच हो

कांग्रेस प्रत्याशी गुंजल की ओर से लगाए गए गम्भीर आरोपों पर चर्चा तक नहीं की जा रही। हमारे डोटासरा जी के यहां तो ईडी पहुंच जाती है। गुंजल ने बीजेपी प्रत्याशी पर गम्भीर आरोप लगाए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।

डबल डिजिट में जीतेंगे सीट

खेड़ा ने कहा कि जितना प्रधानमंत्री मुंह खोलेंगे उतना ही ज्यादा हमको फायदा। मोदी का चेहरा देख लीजिए। पहले फेज में हम सोच रहे थे-2-3 सीट मिलेगी, अब 5-6 सीट आसानी से जीत रहे हैं। दोनों चरणों मे मिलाकर हम डबल डिजिट में सीट जीतेंगे। हर पार्टी का वोट बेस होता है। पहले चरण के मतदान में कट्टर भाजपा व संघ से जुड़ा वोटर घर से नहीं निकला। सुबह शाखा में गए और जलेबी खाकर सो गए। बीजेपी में जलेबी बहुत खाते है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89