[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहली बार शुरू हुआ हिंदी में रेडियो का प्रसारण, भारतीय दूतावास ने की कुवैती संचार मंत्रालय की तारीफ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यविदेश

पहली बार शुरू हुआ हिंदी में रेडियो का प्रसारण, भारतीय दूतावास ने की कुवैती संचार मंत्रालय की तारीफ

बता दें कि कुवैत में लगभग दस लाख भारतीय रहते हैं। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत में भारतीयों को पसंदीदा समुदाय माना जाता है। यहां इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट, तकनीशियन और नर्स जैसे पेशेवर के अलावा खुदरा व्यापारी और व्यवसायी भी रहते हैं।

कुवैत : कुवैत में पहली बार हिंदी में रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ है। वहां मौजूद भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय दूतावास ने प्रत्येक रविवार को कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू करने के लिए कुवैती संचार मंत्रालय की सराहना की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि कुवैत की तरफ से उठाया गया यह कदम दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय दूतावास ने कहा, कुवैत में पहली बार हिंदी रेडियो प्रसारण की शुरुआत! भारतीय दूतावास 21 अप्रैल 2024 से प्रत्येक रविवार (साढ़े आठ से नौ बजे) कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू करने के लिए कुवैती संचार मंत्रालय की सराहना करता है। यह कदम भारत-कुवैत के रिश्तो को और मजबूत करेगा।

कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय
बता दें कि कुवैत में लगभग दस लाख भारतीय रहते हैं। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत में भारतीयों को पसंदीदा समुदाय माना जाता है। यहां इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट, तकनीशियन और नर्स जैसे पेशेवर के अलावा खुदरा व्यापारी और व्यवसायी भी रहते हैं।

लंबे समय से भारत, कुवैत का एक व्यापारिक भागीदार रहा है। 2021-2022 में दोनों देशों ने राजनायिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई थी। 17 अप्रैल को कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका ने कुवैत के उप प्रधानमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल सबा से मुलाकात की थी। इस दौरान भारतीय राजदूत ने कुवैत द्वारा शुरू किए गए प्रवासी-अनुकूल उपायों की सराहना भी की थी। कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89