सेवा कार्य करके मनाई महावीर जयंती
सेवा कार्य करके मनाई महावीर जयंती
झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं द्वारा महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जैन दादाबाड़ी परिसर में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा वीर शिखर चंद जैन के आर्थिक सहयोग से एक सीमेंट बैंच लगाई गई और 11 परिंडे परिसर में लगाए गए। महावीर जयंती पर बच्चों एवं महिलाओं ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा सभी उत्तर देने वाले बच्चों को व महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
आज के कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर नीरू खींचा, एम् आई एफ वीर नितिन अग्रवाल, अपेक्स ट्रस्टी जाकिर अली सिद्दीकी, सचिव वीर पुष्कर जांगिड़, वीर गोविंद कुमावत, वीर विनोद रोहिल्ला, वीर हरि कुमावत, जैन समाज उपाध्यक्ष लाल बहादुर जैन, दानमल जैन, सुशील जैन एवं जैन समाज के काफी संख्या में पुरुष महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038396