[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल सुरक्षा के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन:पैलेस स्कूल में स्पर्श संगठन की ओर से स्टूडेंट्स को गुड और बैड टच के बारे में बताया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाल सुरक्षा के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन:पैलेस स्कूल में स्पर्श संगठन की ओर से स्टूडेंट्स को गुड और बैड टच के बारे में बताया गया

बाल सुरक्षा के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन:पैलेस स्कूल में स्पर्श संगठन की ओर से स्टूडेंट्स को गुड और बैड टच के बारे में बताया गया

जयपुर : द पैलेस स्कूल में शनिवार को स्पर्श संगठन के सहयोग से सुरक्षित बचपन ‘बाल सुरक्षा’ विषय पर जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकुल काव्या, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयपुर,नीरू नरुका, राजीविका ग्रामीण विकास विभाग और सुनीता जैन, शैक्षिक समूह की सलाहकार रहे ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और किशोरों के साथ होने वाली चिंताजनक घटनाओं को रोकने के लिए स्टूडेंट्स के संवेदनशील और जागरूक करना है।

इन्होंने क्लास 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स को बाल सुरक्षा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया। बुरे एवं अच्छे स्पर्श, पांच ज्ञानेंद्रियो का महत्व, सार्वजनिक स्थानों का सतर्कता से प्रयोग कैसे करें।

डिजिटल बुरे स्पर्श- फोन, इंटरनेट एवं वीडियो क्लिपिंग आदि के माध्यम से होने वाले उत्पीड़न के बारे में बताया और अंत में नो , गो , टेल अर्थात् बुरे स्पर्श के लिए मना करना, सुरक्षित स्थान पर जाना और तुरंत अपने अभिभावकों को सूचित करने की जानकारी के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89