[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या:15 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्थरों के पास फेंक दिया शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाक्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या:15 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्थरों के पास फेंक दिया शव

पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या:15 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्थरों के पास फेंक दिया शव

कोटा : पति ने शराब के नशे में पत्थर से सिर कुचल कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया है। सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मामला कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके का सुबह 7 बजे का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड व FSL की टीम को बुलाया। चार घंटे बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

महिला की मौत की सूचना पर पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत भी मॉर्च्युरी पहुंचे।
महिला की मौत की सूचना पर पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत भी मॉर्च्युरी पहुंचे।

अनंतपुरा थाना SI लोकेश ने बताया- सुबह 7 बजे सूचना मिली कि स्काई पार्क के पास पत्थर के स्टॉक पर एक महिला खून से लथपथ पड़ी है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मौके पर डॉग स्क्वायड व FSL टीम को बुलाया गया। महिला की पहचान सायरा (35) के रूप में हुई। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

सायरा ने 15 साल पहले सुनील से लव मैरिज की थी।
सायरा ने 15 साल पहले सुनील से लव मैरिज की थी।

पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि रात 10-11 बजे दोनों साथ मे थे। पति सुनील से सायरा का झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों ने शराब भी पी थी। सायरा की हत्या के बाद पति गायब हो गया। जिसे सुबह राउंडअप किया। पति ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उससे हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दामाद ने की हत्या

मृतका के पिता रमेश ने बताया कि सायरा उर्फ पिंकी अपने तीन बच्चों व पति सुनील के साथ पत्थर मंडी स्थित टापरी में रहती थी। सायरा का पति सुनील (38) ड्राइवर है। सुबह मुझे किसी मजदूर ने बताया कि सायरा लहूलुहान हालत में पत्थर स्टॉक के पास पड़ी है। मौके पर जाकर देखा तो सायरा के सिर से खून बह रहा था, दायां पैर टूटा हुआ था, बाएं पैर की जांघ पर चोट के निशान थे, पीठ पर खरोंचनुमा चोट लगी थी। बेटी ने सुनील नाम के व्यक्ति से 15 साल पहले लव मैरिज की थी। पति सुनील आए दिन शराब के नशे में बेटी मारपीट करता था। इस कारण 3 बच्चों के साथ बेटी कभी-कभी हमारे पास आ जाती थी। सुनील ने ही बेटी को मारा है।

पूर्व विधायक भी पहुंचे

इधर, हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पर पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत भी पहुंचे। उन्होंने कहा- पारिवारिक विवाद था। रात में ही महिला पर पत्थरों से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मृतक परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet