[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

26 साल पहले 1998 में सबसे ज्यादा 67.08% मतदान किया था हमने, आज हमें इस आंकड़े को पार करना है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

26 साल पहले 1998 में सबसे ज्यादा 67.08% मतदान किया था हमने, आज हमें इस आंकड़े को पार करना है

26 साल पहले 1998 में सबसे ज्यादा 67.08% मतदान किया था हमने, आज हमें इस आंकड़े को पार करना है

झुंझुनूं : हमारे अधिकार का सबसे बड़ा दिन मतदान का दिन आज है। कहने को यह मताधिकार है, लेकिन इससे भी आगे बढ़कर यह हमारी जिम्मेदारी का दिन है। घर से बाहर निकलकर यदि हम मतदान करेंगे तो ही हमें एक मजबूत और अच्छी सरकार मिलेगी।

लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। यानी हमारे पास मतदान करने के लिए पूरे 11 घंटे रहेंगे। 26 साल पहले 1998 के लोकसभा चुनाव में हमने सबसे ज्यादा 67.08 प्रतिशत मतदान किया था। इसके बाद पांच चुनाव हो गए, लेकिन हम कभी भी 62 प्रतिशत से ऊपर नहीं जा पाए। आज देश की नई सरकार चुनने के लिए हमें वोट डालना है। देश को अच्छी सरकार मिले और हमें योग्य सांसद। वर्ष 2019 में हमने 61.78 प्रतिशत व वर्ष 2014 में 59.42 प्रतिशत मतदान किया था। आइए, आज हम इससे भी आगे निकले।

झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 1997 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें से 119 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां महिला, दिव्यांग व युवा अफसर बूथों की कमान संभालेंगे। सांसद बनने के लिए मैदान में कुल 8 प्रत्याशी हैं। हालांकि सीधा मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है। इस चुनाव में कई कर्मचारी है तो विषम परिस्थितियों के बावजूद अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। मसलन दिव्यांग मतदान कर्मी मतदान कराने के लिए अपना दायित्व निभा रहे हैं। पुलिस व सीआईएसएफ तथा आरएसी की 12 कंपनियों के जवान दूर दराज से वोटिंग कराने के लिए आए हैं। अब हमारा फर्ज बनता है कि हम भी लोकतंत्र के इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। इससे लोकतंत्र और मजबूत हो सके।

आज ये 11 घंटे आपका भविष्य तय करेंगे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। यानी पूरे 11 घंटे। यह समय वर्ष 2014 में बढ़ाया गया था। वर्ष 2009 में मतदाता को 9 घंटे का समय मिलता था यानी सुबह 8 से शाम 5 बजे हुआ था मतदान। ये 11 घंटे आपका भविष्य तय करेंगे, इसलिए आज जरूर मतदान करें। लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉॅब कार्ड, फोटोयुक्त बैंक या डाकघर की पासबुक, पेंशन दस्तावेज, सरकारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, एनपीआर के अधीन आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, सेवा पहचान पत्र, आधिकारिक पहचान पत्र व दिव्यांग यूनिक आईडी से भी आज मतदान कर सकते हैं। प्रत्येक बूथ पर 20 मतपत्र रहेंगे। यदि किसी मतदाता का कोई अन्य व्यक्ति पहले वोट डाल गया तो मतदाता को टेंडर वोट के लिए यह मतपत्र दिए जाएंगे। तापमान 40 डिग्री के करीब है, इसलिए सुबह जल्दी वोटर देकर आएं। लोकसभा चुनाव में इस बार 1997 में से 470 मतदान बूथों को संवदेनशील माना गया है।

जहां मतदान के दौरान प्रशासन की पुख्ता निगरानी रहेगी। चार बूथ ऐसे हैं जहां पिछले चुनाव में 90 प्रतिशत वोटिंग हुई थी और 75 प्रतिशत मत एक ही प्रत्याशी को मिले थे। इनमें खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के तीन व उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र का एक मतदान केंद्र शामिल है। 119 बूथों पर महिला, दिव्यांग व युवा अफसर डलवाएंगे वोट : लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए 1997 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 119 बूथों का संचालन महिला, दिव्यांग व युवाओं की टीम द्वारा किया जाएगा। निर्वाचन विभाग के अनुसार झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में 56 बूथों पर महिला, 56 बूथ पर युवा मतदान कर्मियों द्वारा व 7 बूथों पर दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव के लिए प्रशासन व पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रशासन की ओर से 01592-231002 वोटर हेल्प लाइन 1950 तथा पुलिस की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम 01592-236700, 9530415980 बनाए गए हैं। इन नंबरों पर फोन करके गड़बड़ी की सूचना दी जा सकती है। पिलानी 239सूरजगढ़ 294झुंझुनूं 258मंडावा 256नवलगढ़ 261उदयपुरवाटी 232खेतड़ी 210फतेहपुर 247

Related Articles