[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार में मिली लाखों की अफीम और एक लाख की नकदी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार में मिली लाखों की अफीम और एक लाख की नकदी

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा एक युवक को

रतनगढ़ : पुलिस ने एक कार से लाखों रुपए की अफीम एवं एक लाख की नकदी को जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार को सीज कर लिया। मामले के अनुसार सब इंस्पेक्टर प्यारेलाल गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने मेगा हाइवे पर संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान रतनगढ़ से सरदारशहर की तरफ जा रही एक कार को रुकवाकर पूछताछ की, तो उसमें सवार हनुमानगढ़ जिले के गांव शेरेका निवासी 30 वर्षीय अंकित पूनियां ने कुछ छिपाने का प्रयास किया। पुलिस को शंका हुई, तो कार की तलाशी ली, जिसमें 625 ग्राम अफीम एवं एक लाख एक हजार 500 रुपए नकदी बरामद हुए। पुलिस ने अफीम, रुपए एवं। कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच छापर थानाधिकारी कर रहे हैं। जब्त अफीम का बाजार मूल्य तीन लाख से अधिक बताया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin