[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी:बोले-‘झुंझुनूं को मिलेगा उसके हक का यमुना का पानी, हम दिक्कत नहीं आने देंगे’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी:बोले-‘झुंझुनूं को मिलेगा उसके हक का यमुना का पानी, हम दिक्कत नहीं आने देंगे’

हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज झुंझुनूं के दौरे पर रहे. उन्होंने झुंझुनूं जिले के सैनी बाहुल्य क्षेत्र उदयपुरवाटी में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया

उदयपुरवाटी : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस दौरान पार्टियों के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने उदयपुरवाटी में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ राजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद रहे।

झुंझुनूं को यमुना का पानी दिलाने का वादा
उदयपुरवाटी में सभा को संबोधित करते हुए नायब सैनी ने कहा- झुंझुनूं जिले को जो पानी देने का काम है, उसकी जिम्मेदारी हमारी है। आपका बेटा बैठा है, आपका भाई बैठा है। ये पानी आप तक पहुंचेगा। यहां यमुना का पानी पहुंचाने में हम कोई दिक्कत नहीं आने देंगे।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम सैनी ने कहा कि जिस पार्टी ने देश में 55 साल तक राज किया है, उनको वोट मांगने के लिए न्याय की बात करनी पड़े, इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है।

राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर प्रहार
सीएम नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी पिछले चुनाव के दौरान अलवर के एक मंच से घोषणा करके गए थे। बोला था कि कर्जा माफ कर दूंगा लेकिन किसी का कर्जा माफ नहीं हुआ। देश के लिए हमारे नेता का नेतृत्व भी सही है और नीति भी सही है। इंडिया गठबंधन की तरफ देखें तो उनकी ना नीयत सही है और ना ही नीति ठीक है। नेतृत्व का तो आज तक पता ही नहीं चल रहा।

इन्होंने किया संबोधन
दिल्ली के सांसद व राजस्थान में चुनाव प्रभारी प्रवेश वर्मा व झुंझुनूं से लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने मोदी की उपलब्धियों के नाम पर वोट मांगे। चुनावी सभा के दौरान खेतड़ी विधायक दाताराम गुर्जर, हरिराम रणवां, भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, जयसिंह मांठ, जतन सैनी बाघोली, पूर्व अध्यक्ष पवन मावंडिया, ख्यालीराम गुर्जर, यतेंद्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दशरथ सिंह शेखावत, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा आदि ने संबोधित किया।

चुनावी सभा में रहे मौजूद
हरियाणा के सीएम नायब सैनी की चुनावी सभा के दौरान प्रधान माया गुर्जर, चेयरमैन रामनिवास सैनी, पार्षद संदीप सोनी, सुरेंद्र सैनी नवलगढ़, रामसिंह खेदड़, पार्षद घनश्याम स्वामी, महेश सैनी, मनोज सैनी, अरुणा सिहाग, प्रदीप रिणवां, सतपाल मावलिया, संजू चौधरी सरपंच शीथल, पूर्व सरपंच पवन वर्मा मंडावरा, शीशराम राजोरिया, पार्षद सीताराम जांगिड़, उमेश कुमावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin