[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि:कलेक्टर ने कहा- बाबा साहेब का जीवन और संघर्ष अपने आप में एक शिक्षा है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि:कलेक्टर ने कहा- बाबा साहेब का जीवन और संघर्ष अपने आप में एक शिक्षा है

अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि:कलेक्टर ने कहा- बाबा साहेब का जीवन और संघर्ष अपने आप में एक शिक्षा है

चूरू : जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने रविवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब ने हमें संविधान के माध्यम से वास्तविक आजादी दिलाई। बाबा साहेब ने सामाजिक रूढ़ियों को समाप्त करते हुए महिला, दलित व वंचित वर्ग के उत्थान के साथ समानता का अधिकार दिया। वे एक न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। जिन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में कार्य किया। देश के हर नागरिक के लिए सम-विधान का निर्माण करने वाले अंबेडकर का जीवन एवं संघर्ष अपने आप में एक शिक्षा है।

उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब के विचारों को अपनाते हुए समानता व भाईचारे की भावना को कायम रखना है। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस सक्षम गोयल, चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, एपीआरओ मनीष कुमार, अशोक माहिच, संजय गोयल, दिनेश मीणा आदि मौजूद थे।

रैली निकाली
वार्ड छह मेघवाल धर्मशाला व वार्ड 50 रैगर धर्मशाला से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर डॉ. बीआर अम्बेडकर संघ की ओर से शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई भव्य रैली निकाली गई। दोनों रैली का सुभाष चौक पर संगम हुआ। रैली जिला कलेक्ट्रेट में अंबेडकर की प्रतिमा के आगे सभा में तब्दील हुई।

जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि अंबेडकर जयंती का दिन बाबा साहेब के महान और प्रेरक विचारों को प्रचार प्रसार करने का दिन है। उनकी प्रगतिशील सोच देश को करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। हमें आज बालिका शिक्षा पर ध्यान देना होगा। क्योंकि एक बालिका पढ़ लिखकर दो घरों का नाम रोशन करती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet