[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह:महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, कल होगी शिव परिवार की मूर्ति स्थापना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह:महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, कल होगी शिव परिवार की मूर्ति स्थापना

खेतड़ी में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह:महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, कल होगी शिव परिवार की मूर्ति स्थापना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी में रविवार को दो दिवसीय शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने वाराही देवी मंदिर परिसर से चंद्रकांता मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई।

आयोजक विजेश शाह ने बताया कि शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने 251 कलश व 51 शाम ध्वज लेकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर में पंहुची। मंदिर परिसर में पुजा अर्चना की जाएगी तथा इसके बाद जयपुर से आए भजन गायकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अलावा सोमवार को शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में पंडित प्रकाश शास्त्री व प्रदीप शास्त्री के सानिध्य में पुजा अर्चना करवाई जा रही है। पंडित प्रकाश शास्त्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए। इस दौरान कलश यात्रा मुख्य बाजार, अनाज मंडी होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। जहां ग्रामीणों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सीआई भंवरलाल कुमावत मय पुलिस जाब्ते के तैनात रहे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रदीप शाह, रमेश शाह, अशोक शाह, आयुष शाह, समन्दर लाल गुप्ता, बुधराम गुप्ता, कैलाश गर्ग, राधेश्याम भारती, नरेश अग्रवाल, श्यामलाल कांकरीया, रतनलाल शाह, पवन कुमार, शशि सैनी, अनामिका शाह, रीमा शाह, अनिता, सुनिता, शंकुतला देवी, मनोज कुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अनिश चौधरी, पवन पपुरनीया, रामचन्द्र जोशी, कैलाश स्वामी, सत्यनारायण भार्गव, सोनू अग्रवाल, विजेश सैन, मोहनलाल शर्मा, प्रेम शाह, महेन्द्र गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, विजय गोयल, आनन्द गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet