[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में युवाओं ने किया रक्तदान:डॉ. अंबेडकर और शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, रैली निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में युवाओं ने किया रक्तदान:डॉ. अंबेडकर और शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, रैली निकाली

खेतड़ी में युवाओं ने किया रक्तदान:डॉ. अंबेडकर और शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, रैली निकाली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना गांव में रविवार को भगतसिंह युवा महासंगठन करमाडी की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं की ओर से खेतड़ी -जयपुर स्टेट हाईवे पर संविधान बचाओं रैली भी निकाली गई।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ने बताया कि सार्वजनिक धर्मशाला में युवाओं की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शिक्षा क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर और शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रक्तदान शिविर प्रारंभ शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने समाज को शिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके बाद सावत्री बाई को देश पहली महिला शिक्षिका का गौरव प्राप्त हुआ था। महात्मा ज्योतिबा फुले का बचपन बड़ी ही कठिनाइयों से बीता था,जिससे उन्होंने प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया और पहले खुद शिक्षित होकर समाज को शिक्षित होने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद
शिविर में नीमकाथाना से आई सीता ब्लड बैंक की टीम ने 110 यूनिट रक्त का संग्रहण किया। वहीं रक्त दान शिविर में शहीद भगतसिंह युवा संगठन की ओर से रक्त योद्धाओं को हेलमेट व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हनुमान सिंह, मुरली महारानियां, रोहतास डोंगर बावड़ी, ओम प्रकाश, तेजाराम सैनी, महेश सैनी, रजनीश सैनी, विद्याधर सैनी, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, पवन, प्रदीप सैनी, देशराज अस्मित यादव, दीपक सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet