[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी : कॉलेज कैंपस:उदयपुरवाटी में सरदार पटेल की जयंती और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी : कॉलेज कैंपस:उदयपुरवाटी में सरदार पटेल की जयंती और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया

कॉलेज कैंपस:उदयपुरवाटी में सरदार पटेल की जयंती और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया

उदयपुरवाटी : शहर की सरकारी कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और अन्य संगठनों की ओर से सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया।

जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय में कार्यवाहक प्रिंसीपल गोकुल चंद सैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया। एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए दोनो ने ऐतिहासिक व उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद देसी रियासतों का भारतीय संघ में शांतिपूर्ण तरीके से विलीनीकरण कर एक अखंड भारत का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सरदार पटेल को मरणोपरांत 1991 में भारत रत्न से नवाजा गया था। इंदिरा गांधी ने 14 बड़े बैंको का राष्ट्रीयकरण कर विशेष कार्य किया था। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में राकेश सैनी, डॉ. फूलाराम कुमावत, कविता सैनी, जुगल किशोर चौधरी आदि ने संबोधित किया। टोडरमल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सचिव पवन मिश्रा की अध्यक्षता में सरदार पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया। यहां श्रवण चौधरी, सुधांशु शर्मा, राजेंद्र ढेनवाल, नरेश कुमावत, करतार सैनी आदि मौजूद थे। बस स्टैंड के निकट कांग्रेस जिला महासचिव मीनू सैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर सरदार पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां केसरदेव सैनी, रामगोपाल सैनी, विनोद सैनी, मोतीलाल, राकेश कुमार सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22