[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर के मुद्दे पर चुनाव बहिष्कार की घोषणा:हमीनपुर गाडोली के बाद बनगोठड़ी के ग्रामीणों का फैसला, नेताओं को चेतावनी- वोट मांगने ना आएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

नहर के मुद्दे पर चुनाव बहिष्कार की घोषणा:हमीनपुर गाडोली के बाद बनगोठड़ी के ग्रामीणों का फैसला, नेताओं को चेतावनी- वोट मांगने ना आएं

नहर के मुद्दे पर चुनाव बहिष्कार की घोषणा:हमीनपुर गाडोली के बाद बनगोठड़ी के ग्रामीणों का फैसला, नेताओं को चेतावनी- वोट मांगने ना आएं

पिलानी : हमीनपुर गाडोली के बाद अब पिलानी ब्लॉक के बनगोठड़ी के ग्रामीणों ने भी नहर के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। ग्रामीणों ने नेताओं के लिए भी चेतावनी जारी की है कि वोट मांगने के लिए गांव में न आएं।

बनगोठड़ी में आयोजित बैठक में आज नहर के मुद्दे का न्याय संगत समाधान नहीं होने तक सर्व सम्मति से लोकसभा चुनाव के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल से ही जीवन है लेकिन सभी राजनीतिक दल और नेता इस मुद्दे पर जिले की जनता के साथ सिर्फ छल ही करते आ रहे हैं। नहर के नाम पर 40 साल से सिर्फ राजनीति ही हो रही है।

ग्रामीणों ने आज हुई बैठक में किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी नहीं लेने की शपथ ली साथ ही चुनाव लड़ रहे और चुनाव प्रचार कर रहे नेताओं से वोटों के लिए गांव में न आने की बात कही है।

बैठक में ग्राम पंचायत क्षेत्र के पूर्व सरपंच नोरंग सिंह, सुभाष धत्तरवाल, गजे सिंह शेखावत, हजारी सिंह शेखावत, प्रमोद सिंह बनगोठड़ी, मुकेश सिंह, राजवीर सिंह सरपंच, नरेश सिंह, जयवीर बांगड़वा, मांगे राम बांगड़वा, यशवंत शर्मा, रणधीर धत्तरवाल, सुरेंद्र जैन, हवा सिंह जांगिड़, प्रशान्त स्वामी, हवासिंह बांगड़वा, अर्जन शर्मा, मानसिंह शेखावत, बिहारी लाल धानका, कर्ण सिंह बांगड़वा, संजय बांगड़वा, सुखवीर बांगड़वा, संजय शर्मा, राजकुमार डांगी, अशोक मेघवाल, शेरसिंह नायक, भंवर लाल मीणा, रविन्द्र खन्ना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad