[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोतवाली में सीएलजी की बैठक, कोतवाल पवन चौबे ने किया संबोधित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोतवाली में सीएलजी की बैठक, कोतवाल पवन चौबे ने किया संबोधित

कहा-आचार संहिता को ध्यान रखते हुए सौहार्द के साथ मनाएं त्यौहार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : कोतवाली में शहर कोतवाल पवन चौबे की अध्यक्षता में सीएलजी, शांति समिति और शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। शहर कोतवाल ने इस मौके पर सभी सदस्यों से आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों में सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में नवसंत्वसर, राम नवमी, ईद, गणगौर जैसे त्यौहार आ रहे है। पहले की तरह झुंझुनूं शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहनी चाहिए। इस मौके पर त्यौहारों के आयोजन के दौरान सामने आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिनके समाधान का आश्वासन शहर कोतवाल ने दिया। साथ ही सभी से अपील की कि लोकसभा चुनावों के तहत 19 अप्रेल को अधिक से अधिक लोग मतदान करें। इसके लिए सभी को जागरूकता कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना चाहिए।

बैठक में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संपत्त चुड़ैलेवाला, श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेमी अग्रवाल, श्री गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद टीबड़ा, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान, पार्षद विजय सैनी, जयराज जांगिड़, बुंदू खां, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, भोपाल सिंह, सावित्री सैनी, सुरेंद्र आबूसरिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad