[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

नीमकाथाना : कलक्टर शरद मेहरा ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संकल्प पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करे। हाल ही में शहर में हुई पक्षियोें की मौेत को गंभीरता से लेते हुए मेहरा ने चुग्गा घर के पास बोर्ड लगाने एवं साथ ही लोगों को भी चुग्गा घर में दुषित दाना व अन्य खाने -पी का सामान नहीं डाले हेतु जागरुक करने के निर्देश दिए।

गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्रों नगरपरिषद्/नगरपालिका द्वारा जानवरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने तथा पक्षियों के लिए परींडेे लगाने व परिंडे लगाने के लिए लोगो को भी प्रेरित करने , शहर एवं गांवो में गंदे पानी की नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। गणेश्वर जैसे हैरिटेज एरिया में साफ-सफाई हेतु ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को पाबंद करे साथ ही ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरुक करे। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरक्षण के दौरान सफाई पर विशेष ध्यान देवे।

जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में पीने के पानी की टंकी के पास एवं स्कूल के आस-पास सफाई रखने के निर्देश दिए जिससे मौसमी बिमारिया नहीं फैले साथ ही पक्षियों के लिए स्कूलों में परिंडे लगाने एवं इस हेतु लोगों को भी प्रेरित करने के निर्देश दिए।

कृर्षि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की जिले में पानी की कमी को देखते हुए किसानों को ऐसी फसले बोने के लिए प्रेरित करे जो कम पानी में तैयार हो जाए साथ ही सिंचाई की आधुनिक पद्वतियों को अपनाने एवं मिट्टी की जाँच कर जिस फसल लायक मिट्टी है। उसी प्रकार की फसल बोने के लिए किसानो प्रेरित करे।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल महला, जिला परिषद् एसीईओ मुरारी लाल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी, नगरपरिषद आयुक्त सुरेश मीणा,सीएमएचओ विनय गहलोत, बिजली विभाग के एक्सईएन रामसिंह यादव, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन  राजेन्द्र सैनी, कृषि विभाग के संयुक्त निर्देशक शंकर राम, आई सी.डी. एस. के संजय चेतानी, सानिवि के जेपी यादव एवं राजेन्द्र सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad