[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूबेदार स्व. चंदगीराम पायल की छठवीं पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को टीशर्ट एवं लोअर वितरित की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सूबेदार स्व. चंदगीराम पायल की छठवीं पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को टीशर्ट एवं लोअर वितरित की

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानोता जाटान में श्रद्धांजलि सभा व ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के मानोता जाटान गाँव के शहीद रामकुमार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रधानाचार्य सुरेश चंद चेजारा की अध्यक्षता में सूबेदार चंदगीराम पायल की छठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में श्रद्धांजलि सभा व टीशर्ट वितरीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवकरण पायल थे। विशिष्ट अतिथि सरपंच बहादुरमल मेघवाल, हनुमान पायल, महावीर पायल, सूबेदार रूपचंद पायल, चंदगीराम ठेकेदार, पूर्व सरपंच अमर सिंह झाझड़िया, चंदगीराम ढाका,सभाचन्द ढाका एवं सुल्तान पायल थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सूबेदार चंदगीराम पायल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र चेजारा ने बताया की सूबेदार चंदगीराम पायल की छठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में भामाशाह देवकरण पायल, लालचंद पायल, विक्रम सिंह पायल, ईश्वर सिंह पायल एवं प्रदीप पायल के आर्थिक सहयोग से विद्यालय के सभी 110 विद्यार्थियों को टीशर्ट एवं लोअर वितरित की गई। इससे विद्यार्थियों को शनिवार नो बैग डे दिन को पहनने में मदद मिलेगी।

पूर्व अध्यापक गुरुदयाल ढाका ने कहा की यह एक अनूठी पहल है। इस मौके पर पूर्व अध्यापक सभाचन्द ढाका ने सूबेदार चन्दगी राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूबेदार चंदगीराम देश सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे एवं उनके परिवार ने इस परिपाटी को आगे बढाते हुए विद्यालय में हर वर्ष उनके पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को कभी बैग कभी जूते एवं टीशर्ट वितरित करते हैं।जो एक अनूठी पहल है।कार्यक्रम में भामाशाह के पुत्र प्रदीप पायल ने कहा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ मोबाइल का उपयोग जरूरत होने पर ही करे उसका दुरुपयोग नहीं करने के लिए जागरुक करें।

मंच का संचालन व्याख्याता दिलीप नेहरा ने किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र चेजारा ने भामाशाह परिवार एवं आए हुए अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर दलिप पायल, रविंद्र पायल, दलवीर पायल, लालचंद पायल, लीलूराम ढाका, अध्यापक गुरुदयाल ढाका, कैप्टन प्रताप शर्मा, गुलजारी खान, रामनारायण ढाका, इंद्राज योगी, राजेंद्र स्वामी, रविंद्र डीलर, घीसाराम पायल, गिरवर पायल, रुपचंद्र ढाका, बृजलाल ढाका, नथमल शर्मा गोकुल मेगवाल सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad