[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : साइबर पुलिस थाना नवंबर में शुरू होगा राणी सती रोड स्थित लाल कोठी में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : साइबर पुलिस थाना नवंबर में शुरू होगा राणी सती रोड स्थित लाल कोठी में

साइबर पुलिस थाना नवंबर में शुरू होगा राणी सती रोड स्थित लाल कोठी में

झुंझुनूं : जिला मुख्यालय स्थित राणी सती रोड पर लाल कोठी में अब साइबर अपराध करने वाले लोगों पर अंकुश लगाने हेतु साइबर थाना नवंबर में शुरू हो जाएगा। इस हेतु जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के अनुसार नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, इसके लिए डीएसपी भी नियुक्त कर दिया गया है और स्टाफ लगाने की तैयारी कर ली गई है।


नवंबर माह से संचालित होने जा रहा पुलिस साइबर थाना जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान में लाल कोठी में अस्थाई पुलिस चौकी चल रही है।

विदित है कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया की हत्या के बाद लाल कोठी सुर्खियों में आई थी जिसका पुलिस को पता चला वहां काफी लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों का संचालन हो रहा था इस पर मृदुल कच्छावा एसपी ने बोल्ड निर्णय कर इस पर अस्थाई पुलिस चौकी बना दी थी जिसे अब साइबर पुलिस थाना बनाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिले में साइबर अपराध के बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं जिसमें ऑनलाइन ठगी के अलावा पोर्नोग्राफी ब्लैक मेलिंग चोरी समेत अनेक प्रकार के अपराध शामिल है जिसे हल करने में साइबर पुलिस थाना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin