[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं लोकसभा प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं लोकसभा प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट

झुंझुनूं लोकसभा प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : झुंझुनूं लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के समर्थन में कल दिनांक 8 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे खेतड़ी के पोलो मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन होगा ।इस विशाल जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलेट संबोधित करेंगे। यह जानकारी देने के साथ ही जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने झुंझुनूं लोकसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस विशाल जनसभा में पहुंचने की अपील की है ।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सैनी ने बताया कि इस विशाल जनसभा में झुंझुनू लोकसभा के सभी विधायक ,विधायक प्रत्याशी ,कांग्रेस के समस्त प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच ,वार्ड पंच,नगर परिषद सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष ब्लाक कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, समस्त अग्रिम संगठनों कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस , एनएसयूआई एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित समस्त हजारों की संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22