[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा आयोजित मधुमेह चिकित्सा शिविर अनेक रोगी लाभान्वित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा आयोजित मधुमेह चिकित्सा शिविर अनेक रोगी लाभान्वित

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा आयोजित मधुमेह चिकित्सा शिविर अनेक रोगी लाभान्वित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित किए जाने वाला मधुमेह चिकित्सा शिविर 7 अप्रैल 2024 को स्वर्गीय सीताराम केडिया की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी  गायत्री देवी, पुत्र लायन सुरेंद्र कुमार केडिया तथा रविंद्र कुमार केडिया के आर्थिक सौजन्य से पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड पर आयोजित किया गया।

शिविर मे लायन डॉ एनएस नरूका एवं लायन डॉ अनिल अग्रवाल के चिकित्सा परामर्श पर 64 रोगियों की शुगर जांच कर उन्हें एक माह की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई ।

इस अवसर पर लायंस क्लब सचिव लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, कोषाध्यक्ष लायन शिवकुमार जांगिड, पीआरओ एमजेएफ लॉयन डॉक्टर डीएन तुलस्यान दानदाता लायन सुरेंद्र कुमार केडिया, लायन किशनलाल जांगिड़, लायन महिपाल सिंह, लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, लायन सुरेश कुमार मोदी, लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन ओम प्रकाश जांगिड़, लायन मुबारक अली पठान सहित केडिया परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में आए हुए मरीजों को फल भी वितरण किए गए। इसी क्रम में क्लब द्वारा बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें लायन डॉ एन एस नरूका एवं लायन डॉ अनिल अग्रवाल के चिकित्सा परामर्श पर क्लब द्वारा सात दिवस की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। उपरोक्त शिविर के संयोजक क्रमशः महिपाल सिंह, लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता व लायन सुरेश कुमार मोदी थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22