[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टैगोर स्कूल गुढागौड़जी में वेदांतु लर्निंग सेंटर एसआईपी का हुआ भव्य शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टैगोर स्कूल गुढागौड़जी में वेदांतु लर्निंग सेंटर एसआईपी का हुआ भव्य शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

गुढागौड़जी : कस्बे के झुंझुनूं रोड़ पर संचालित टैगोर स्कूल में आईआईटी-जी, नीट का फाउंडेशन व टारगेट कोर्स करवाने वाले वेदांतु लर्निंग सेंटर का भव्य शुभारंभ वेदांतु लर्निंग सेंटर के हेड डॉ. अनिल दुबे की अध्यक्षता व चिराणा धाम के महंत हेमंत दास महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। टैगोर शिक्षण संस्थान के सीईओ इंजीनियर विश्वजीत सिंह शेखावत ने महंत जी का शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। महंत हेमंतदास जी महाराज ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान युग में मोबाइल व लक्ष्य से भटकाने वाली चीजों से दूर रहें और अपने लक्ष्य को केंद्रित करें। इस अवसर पर वेदांतु लर्निंग सेंटर की फैकल्टी चिराग गुप्ता ने बताया कि अब डॉक्टर्स व इंजीनियर्स गुढागौड़जी के टैगोर स्कूल से भी बनेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप एग्जाम में टॉपर विद्यार्थियों को 90% तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। शुभारंभ के पश्चात आईआईटी-जी, नीट की तैयारी हेतु स्कॉलरशिप एग्जाम हुई। जिसमें 879 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वेदांतु की समस्त टीम के साथ ही टैगोर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एस.के. शर्मा, टैगोर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा, टैगोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.के. सोनी, टैगोर स्मार्ट स्कूल के प्रधानाध्यापक मातादीन सिंह शेखावत, एनसीसी ऑफिसर विष्णु सिंह राठौड़, एनसीसी केयरटेकर रणवीर सिंह आदि के साथ अनेक अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सिंह चंवरा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22