[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ.अंबेडकर जयंती समारोह समिति की तैयारियां जोरों पर…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डॉ.अंबेडकर जयंती समारोह समिति की तैयारियां जोरों पर…

डॉ.अंबेडकर जयंती समारोह समिति की तैयारियां जोरों पर...

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति (सर्व समाज) की द्वितीय मीटिंग संजीवनी संस्था के वाइस प्रेसिडेंट मेजर डी. पी. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। स्काउट गाइड के लीडर ट्रेनर और कोषाध्यक्ष रामावतार सबलानियाँ ने व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सभी समाजों के गणमान्य जनों को व्यवस्थाएं सौंपी।

पीरामल दायमा ने कार्यक्रम के प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत विचार विमर्श किया, प्रेस विज्ञप्ति, बैनर, पर्याप्त सूचना आदि के बारे में चिंतन किया । सह संयोजक मुरली मनोहर चौबदार ने बताया कि इस बार का कार्यक्रम खटीकांन बगीची(बिरोल रोड) में 13 अप्रैल को शाम 5 बजे सर्व समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के संयोजक और सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर पंवार ने बताया कि सेवानिवृत पूर्व आई पी एस अधिकारी कन्हैया लाल बेरवाल और सह क्षेत्र कार्यवाह मा. गेंदालाल (जयपुर) आमंत्रित अतिथि और विशिष्ठ अतिथि के रूप में रहेगें।

श्याम ताली कीर्तन मंडल के सचिव विशाल पंडित ने संस्थाओं से और गावों के गणमान्य लोगों से संपर्क करने पर विचार किया। विनय पोद्दार ने सभी समाजों के लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की। गायत्री विद्यापीठ के शिक्षाविद कृष्ण कुमार दायमा ने कहा कि डॉ.अंबेडकर के विचार समग्र थे, अंबेडकर जी के विचार आज भी पूरी दुनियां में प्रासंगिक है, हमे उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22